टीबी मुक्त भारत के लिए प्रदेश में निःक्षय शिविरों का आयोजन: CM Bhajanlal Sharma

जयपुर, 21 दिसंबर: मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि राज्य सरकार टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान (TB free India) के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग लगातार निःक्षय शिविरों का आयोजन कर रहा है, जिससे टीबी रोगियों की पहचान और उनका उपचार सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन शिविरों में टीबी रोगियों को निःक्षय पोषण योजना का लाभ दिया जा रहा है, साथ ही उन्हें पौष्टिक आहार किट भी वितरित की जा रही है। इससे मरीजों के उपचार और रिकवरी में मदद मिल रही है।

CM Bhajanlal Sharma
CM Bhajanlal Sharma निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में भाग लिया

नई दिल्ली में आयोजित बैठक में भागीदारी

शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा (J.P. Nadda) की अध्यक्षता में टीबी मुक्त भारत, 100 दिवसीय अभियान पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में भाग लिया।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है और निःक्षय मित्रों द्वारा उपचाररत मरीजों को पोषण सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारत को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का संकल्प है, और राजस्थान राज्य इस महत्पूर्ण उद्देश्य को साकार करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।

Read also: सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए CM भजनलाल शर्मा ने दिए विशेष निर्देश

इस अवसर पर मुख्य सचिव सुधांश पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) शिखर अग्रवाल और प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ भी उपस्थित थे।

टीबी मुक्त भारत अभियान में राजस्थान का योगदान

टीबी मुक्त भारत अभियान में राजस्थान का योगदान और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता से उम्मीद जताई जा रही है कि 2025 तक भारत में टीबी का पूरी तरह से eradication संभव हो सकेगा।

Related Posts

  • 12 views
Vijay Astrologer Controversy: तमिलनाडु में ‘ज्योतिष राजनीति’ पर घमासान, विजय सरकार की नियुक्ति से सहयोगी दल नाराज

Vijay Astrologer Controversy: तमिलनाडु की राजनीति में एक नई बहस ने जोर पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की सरकार द्वारा एक ज्योतिषी को राजनीतिक सलाहकार के रूप में नियुक्त…

  • 11 views
West Bengal Election BJP Victory: बंगाल में बदली सत्ता की तस्वीर, बीजेपी की ऐतिहासिक जीत से नई राजनीति की शुरुआत, सुवेंदु अधिकारी ने दीदी को हराया

West Bengal Election BJP Victory: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने 206 सीटों पर जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *