Monsoon ने पकड़ी रफ्तार, बिहार-झारखंड में झमाझम, पूर्वी यूपी की बारी अगली

Monsoon Update: करीब 18 दिनों के लंबे ब्रेक के बाद मानसून (Monsoon) ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून बंगाल से आगे बढ़ते हुए अब बिहार और झारखंड (Bihar and Jharkhand weather News) के अधिकांश हिस्सों में पहुंच चुका है। राज्य के कई जिलों में मानसूनी बारिश शुरू हो गई है और अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में दस्तक

आईएमडी (IMD) का अनुमान है कि मानसून अब तेजी से पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगा और अगले 24 घंटों में वहां झमाझम बारिश हो सकती है। इसके बाद धीरे-धीरे मानसून मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर भी अग्रसर होगा।

Readalso: पति को अंतिम विदाई देते हुए नहीं रोक पाईं आंसू, सीने से लगाई थी तस्वीर – शहीद पायलट राजवीर सिंह चौहान का अंतिम संस्कार

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब को अभी करना होगा इंतजार

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब (Delhi Rains, Haryana, Punjab Weather) में मानसून की मुख्य बारिश के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि इन इलाकों में मानसून पूर्व बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे गर्मी और उमस से कुछ राहत मिल सकती है। मंगलवार को दिल्ली में छिटपुट बारिश ने लोगों को राहत दी, और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

delhi rains monsoon update

गुजरात में बारिश धीमी, पूर्वोत्तर में जारी रहेगा सिलसिला

गुजरात में मानसून (Gujarat weather) पहले ही प्रवेश कर चुका है। बीते दो दिनों में भारी बारिश के बाद अब यहां वर्षा की तीव्रता में थोड़ी कमी आएगी, क्योंकि निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर खिसकने लगा है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। कर्नाटक और महाराष्ट्र में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी देखी जा सकती है, जबकि तटीय क्षेत्रों में मध्यम बारिश होने की संभावना है।

समय से पहले पहुंचा मानसून, जल्द कवर करेगा पूरा देश

आईएमडी के अनुसार, इस साल मानसून ने समय से पहले 27 मई को केरल में प्रवेश किया था। हालांकि 30 मई से मानसून की गति धीमी हो गई थी, लेकिन अब यह दोबारा सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में मानसून पूरे देश को कवर कर लेगा।

मानसून की वापसी से देश के कई हिस्सों में राहत की बौछार शुरू हो चुकी है। पूर्वी भारत में झमाझम बारिश की शुरुआत हो गई है, और आने वाले दिनों में उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में मानसूनी वर्षा का प्रभाव दिखेगा।

Related Posts

  • 64 views
BJP Gurugram Event: गुरुग्राम में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर बीजेपी का बड़ा संदेश, राष्ट्रवाद से आत्मनिर्भर भारत तक नेताओं ने गिनाईं उपलब्धियां

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: गुरुग्राम स्थित बीजेपी कार्यालय गुरुकमल में रविवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई…

  • 56 views
Delhi EV Policy 2026: दिल्ली की सड़कों पर बदलेगा ट्रांसपोर्ट का भविष्य! 2028 के बाद नई पेट्रोल बाइक नहीं होगी रजिस्टर, जानिए नई EV पॉलिसी की बड़ी बातें

Delhi EV Policy 2026: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी को मंजूरी दे दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *