InvITs: हर निवेशक के लिए राष्ट्र-निर्माण में भागीदारी का नया रास्ता
InvITs: भारत में बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) का विकास तेजी से हो रहा है, और अब इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स (InvITs) इस विकास में आम निवेशकों को भी शामिल कर रहे हैं।
सेबी द्वारा पंजीकृत 27 इनविट्स आज करीब ₹7 लाख करोड़ की परिसंपत्तियों का प्रबंधन कर रहे हैं – और यह आंकड़ा 2030 तक ₹21 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है।
“INvITs अब सिर्फ संस्थागत निवेशकों तक सीमित नहीं हैं – आम निवेशक भी इसमें सिर्फ एक यूनिट खरीदकर जुड़ सकते हैं।”
क्या है InvITs और क्यों हैं खास?
✅ स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध – NSE और BSE
✅ केवल 1 यूनिट से निवेश की शुरुआत
✅ 80% आय उत्पन्न करने वाली परिसंपत्तियों में निवेश अनिवार्य
✅ 90% नेट कैश फ्लो का वितरण जरूरी – आमतौर पर तिमाही या अर्धवार्षिक
✅ AAA रेटिंग और संतुलित लीवरेज (70% तक कैप)
“इनविट्स में निवेश का मतलब है – फिक्स्ड इनकम जैसी स्थिरता + इक्विटी जैसी लिक्विडिटी का लाभ एक साथ।”
कैसे बदल रहे हैं InvITs भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग को?
इनविट्स सिर्फ निवेश प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि नीतिगत नवाचार भी हैं। ये मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं से पूंजी निकालकर उसे नए प्रोजेक्ट्स में दोबारा निवेश करते हैं – जैसे:
- हाईवे और सड़कों का विकास
- नवीकरणीय ऊर्जा पार्क
- स्मार्ट सिटी और शहरी बुनियादी ढांचे
- ट्रांसमिशन लाइनें और बैटरी स्टोरेज
यह मॉडल नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन (NIP) और नेशनल मानेटाइजेशन प्लान (NMP) की सफलता में अहम भूमिका निभा रहा है।
IndiGrid: भारत का पहला और सबसे बड़ा पावर सेक्टर InvIT
इंडीग्रिड (IndiGrid) भारत का पहला सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध पावर इनविट है, जिसे KKR ने प्रायोजित किया है। 2017 में लिस्टिंग के बाद से इंडीग्रिड ने इनविट्स की नई पहचान बनाई है।
प्रमुख आँकड़े:
- परिसंपत्तियां: ₹32,400 करोड़
- मार्केट कैप: ₹14,200 करोड़
- AAA रेटिंग (सभी प्रमुख रेटिंग एजेंसियों से)
- 43 पावर प्रोजेक्ट्स | 53 ट्रांसमिशन लाइनें | 16 सबस्टेशन
- 1.1 GW सोलर | 450 MW बैटरी स्टोरेज
अब तक ₹6,541 करोड़ का वितरण और 174% का टोटल रिटर्न – इंडीग्रिड ने निवेशकों का भरोसा बखूबी जीता है।
CFO मेघना पंडित का बयान:
“INvITs एक अनूठा प्लेटफॉर्म हैं जो डेवलपर्स को पूंजी अनलॉक करने और निवेशकों को स्थिर रिटर्न देने का अवसर देते हैं। इंडीग्रिड में हमने एक मजबूत पोर्टफोलियो और संतुलित मॉडल से निवेशकों को लगातार बेहतर रिटर्न दिया है।”
INvITs अब सिर्फ एक निवेश विकल्प नहीं, बल्कि भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति के वित्तीय इंजन बन चुके हैं। कम जोखिम, नियमित कैश फ्लो और पारदर्शिता के साथ अब हर निवेशक भारत के विकास में भागीदार बन सकता है।



