405 वोट की हार नहीं कर पाई ‘आप’ बर्दाश्त! बीजेपी की जीत पर कोर्ट पहुंची पार्टी, सचदेवा का तीखा हमला

Delhi MCD Election: कोर्ट पहुंची AAP पर भाजपा का हमला

Delhi MCD Election: दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर लोकतांत्रिक जनादेश का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए दिल्ली नगर निगम के अशोक विहार वार्ड उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की 405 वोटों से जीत को AAP द्वारा अदालत में चुनौती देना यह साबित करता है कि पार्टी को जनता के फैसले पर भरोसा नहीं है।

जनादेश स्वीकार करने में AAP को दिक्कत: सचदेवा

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में जनता के फैसले को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में नारायणा वार्ड में भाजपा को 148 वोटों से हार का सामना करना पड़ा, जिसे पार्टी ने सहर्ष स्वीकार किया।

इसके विपरीत, आम आदमी पार्टी को अशोक विहार वार्ड में 405 वोटों की हार भी स्वीकार नहीं हुई और वह न्यायालय की शरण में पहुंच गई।

केजरीवाल के बयान पर पलटवार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एक दिन पहले ही AAP अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने पंजाब नगर निकाय चुनावों की समीक्षा करते हुए दावा किया था कि एक वार्ड में केवल 5 वोट से जीत यह दर्शाती है कि चुनाव पूरी तरह फ्री एंड फेयर थे।

लेकिन दिल्ली में 405 वोटों की हार को AAP पचा नहीं पाई और कोर्ट चली गई। सचदेवा ने इसे पार्टी का “दोहरा चरित्र” और “लोकतंत्र विरोधी रवैया” बताया।

MCD उपचुनाव में सियासत तेज

भाजपा का कहना है कि AAP हर चुनावी हार में बेईमानी का आरोप लगाकर जनता के फैसले को कमजोर करने की कोशिश करती है। पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया और कहा कि जनता ऐसे रवैये को समझ रही है।

Related Posts

  • 10 views
AAP Rajya Sabha MPs rebellion: AAP बगावत: क्या Raghav Chadha ने बंगला बचाने के लिए किया खेल? अंदर की पूरी कहानी

AAP में बगावत से मचा सियासी हड़कंप AAP Rajya Sabha MPs rebellion: Aam Aadmi Party के राज्यसभा सांसदों की बगावत ने दिल्ली की राजनीति में हलचल मचा दी है। सूत्रों…

  • 6 views
Rajya Sabha number game: राज्यसभा में सत्ता का समीकरण बदला | AAP के 7 सांसद BJP में, अब कितना मजबूत हुआ NDA?

राज्यसभा में बड़ा राजनीतिक उलटफेर Rajya Sabha number game: आम आदमी पार्टी (AAP) के सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद उच्च सदन का पूरा गणित बदल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *