मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लाए सोशल मीडिया के लिए नव प्रसारक नीति

सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं (Nav Prasarak Policy for Social Media) का प्रचार करें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स

जयपुर, 5 जनवरी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) की पहल पर राज्य सरकार ने पहली बार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए नव प्रसारक नीति (Nav Prasarak Policy for Social Media) जारी की है। इस नीति का उद्देश्य पं. दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय अवधारणा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की गरीब कल्याण सोच को साकार करना है। इस नीति के तहत, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स (Social Media Influencers) को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए जोड़ा जाएगा।

नव प्रसारक नीति के मुख्य बिंदु
इस योजना में शामिल होने वाले नव प्रसारक सोशल मीडिया (Nav Prasarak Policy for Social Media) प्लेटफार्म्स पर सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएंगे। सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी इस नीति के तहत दो श्रेणियां बनाई गई हैं:

  1. श्रेणी A: एक लाख से अधिक सब्सक्राइबर या फॉलोअर्स वाले इन्फ्लुएंसर्स
  2. श्रेणी B: 7,000 से एक लाख तक सब्सक्राइबर या फॉलोअर्स वाले इन्फ्लुएंसर्स

जिले और संभाग स्तर पर चयन

  • जिला स्तर: हर श्रेणी में एक-एक नव प्रसारक का चयन किया जाएगा।
  • संभाग स्तर: श्रेणी A में दो और श्रेणी B में एक नव प्रसारक का चयन किया जाएगा।

नव प्रसारकों की जिम्मेदारी और सहायता
नव प्रसारक राज्य सरकार की योजनाओं और निर्णयों को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिदिन एक पोस्ट अपलोड करेंगे। इसके अलावा, वे सरकार के विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल्स से पोस्ट्स को री-पोस्ट या शेयर करेंगे।

इस नीति के तहत, विभाग इन नव प्रसारकों को कंटेंट क्रिएशन, वीडियो-ऑडियो एडिटिंग, SEO, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और ब्रांडिंग जैसी स्किल्स सिखाने में भी मदद करेगा।

Read Also: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए 5 हेल्दी सूप रेसिपी (soup for winter)

मुख्य उद्देश्य
मुख्यमंत्री ने इस नीति का लक्ष्य बताया कि यह कदम अंत्योदय के लक्ष्य को साकार करने में मदद करेगा और समाज के सभी वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहायक होगा।

2024-25 के परिवर्तित बजट में यह घोषणा की गई थी कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार में जोड़ा जाएगा। अब नव प्रसारक नीति (Nav Prasarak Policy for Social Media) के जरिए इस पहल को साकार किया जा रहा है।

Related Posts

  • 56 views
BJP Gurugram Event: गुरुग्राम में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर बीजेपी का बड़ा संदेश, राष्ट्रवाद से आत्मनिर्भर भारत तक नेताओं ने गिनाईं उपलब्धियां

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: गुरुग्राम स्थित बीजेपी कार्यालय गुरुकमल में रविवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई…

  • 54 views
Delhi EV Policy 2026: दिल्ली की सड़कों पर बदलेगा ट्रांसपोर्ट का भविष्य! 2028 के बाद नई पेट्रोल बाइक नहीं होगी रजिस्टर, जानिए नई EV पॉलिसी की बड़ी बातें

Delhi EV Policy 2026: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी को मंजूरी दे दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *