उपचुनावों को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष Madan Rathore ने विधि प्रकोष्ठ के साथ की चर्चा


जयपुर, 26 अक्टूबर 2024। राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assemble Election) की 7 सीटों पर होने वाले उपचुनावों (Rajasthan By Election) के लिए भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ (BJP Madan Rathore) की अगुवाई में आयोजित की गई। राठौड़ (Madan Rathore) ने कहा कि सभी सीटों पर कानूनी और प्रशासनिक समन्वय के साथ आवश्यक जानकारी समय पर प्रदान की जा रही है।

विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रत्याशियों के साथ मिलकर नामांकन में सहयोग किया है, और मतदान तक एजेंटों के साथ समन्वय बनाए रखा जाएगा। बैठक के दूसरे सत्र में उपचुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री जोगेश्वर गर्ग (Jogeshwar Garg) और वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया (Narayan Lal Panchariya) ने अधिवक्ताओं से चर्चा की और दिशा-निर्देश दिए।
Also Read: राजनीतिक समाचार
बैठक में विधि प्रकोष्ठ संयोजक सौरभ सारस्वत, भाजपा प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ के संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत (Rajendra Singh Shekhawat), सह संयोजक अशोक सिंह शेखावत (Ashok Singh Shekhawat), और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर कब होंगे उपचुनाव
आप को बता दें कि राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे, और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने मंगलवार को इन सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। उपचुनाव झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और रामगढ़ सीटों पर होंगे। यह उपचुनाव 2023 के विधानसभा चुनाव के 11 महीने बाद आयोजित किए जा रहे हैं।
5 विधायक अब सांसद बने, दो विधायकों का निधन हुआ
इनमें से 5 सीटें विधायकों के सांसद बनने से खाली हुई हैं, जबकि 2 सीटें विधायकों के निधन के कारण खाली हैं। राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश में चुनावी गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। यह उपचुनाव 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के 11 महीने के भीतर हो रहे हैं। कुल मिलाकर, 5 सीटें सांसद बनने के कारण और 2 सीटें निधन के कारण खाली हुई हैं। अब इन सभी सीटों पर उपचुनाव आयोजित किए जाएंगे।