Bigg Boss फेम तान्या मित्तल पर धोखाधड़ी का आरोप! मुंबई इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने ग्वालियर SSP को दी शिकायत

Bigg Boss फेम तान्या मित्तल पर धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई के इन्फ्लुएंसर ने ग्वालियर SSP को दी शिकायत

Bigg Boss: रियलिटी शो Bigg Boss से चर्चित हुई तान्या मित्तल एक बार फिर विवादों में हैं। मुंबई के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने ग्वालियर SSP ऑफिस में तान्या मित्तल के खिलाफ धोखाधड़ी और झूठे दावे करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

फैजान अंसारी का कहना है कि तान्या मित्तल सोशल मीडिया और रियलिटी शो में अपनी निजी जिंदगी और परिवार को लेकर झूठे दावे करती रही हैं, साथ ही लोगों से पैसे लेकर धोखा देने का काम भी करती हैं।

तान्या मित्तल पर लगे गंभीर आरोप

शिकायत में फैजान ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बलराज को तान्या का बॉयफ्रेंड बताया है और आरोप लगाया है कि तान्या ने बलराज को झूठे मामलों में फंसाकर जेल भिजवाया था।

फैजान ने ग्वालियर पुलिस से तान्या मित्तल के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।

फैजान अंसारी पहले भी विवादों में रहे

फैजान अंसारी खुद भी कई बार मीडिया की सुर्खियों में रहे हैं।
उन्होंने पहले भी पूनम पांडे, राखी सावंत, उर्फी जावेद, एल्विश यादव और आशिफ़ मिरियाज जैसे सेलेब्रिटीज़ के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई हैं।

पूनम पांडे के फर्जी कैंसर पोस्ट मामले में भी फैजान ने ही कानपुर पुलिस में शिकायत की थी।

सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में तान्या मित्तल

फैजान की इस नई शिकायत के बाद तान्या मित्तल का नाम फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
फैंस के बीच इस विवाद को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Related Posts

  • 71 views
Aamir Khan Wedding: आमिर खान से शादी के बाद चर्चा में गौरी स्प्रैट, जानिए सैलून बिजनेस से कैसे बनाई करोड़ों की पहचान

Aamir Khan Wedding: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। उनकी शादी (Aamir Khan Wedding) को लेकर सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में लगातार…

  • 70 views
Omlo OTT Release: कान्स में जीतने के बाद अब OTT पर छाएगी ‘ओमलो’, राजस्थान की इस फिल्म से दुनिया देखेगी मिट्टी की असली खुशबू

Omlo OTT Release: राजस्थान की लोक संस्कृति, भावनाओं और सामाजिक यथार्थ को बेहद संवेदनशील अंदाज में प्रस्तुत करने वाली राजस्थानी-हिंदी फिल्म ‘ओमलो’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी नई शुरुआत करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *