इतिहास रचने जा रहे हैं Arijit Singh, पहले भारतीय सिंगर बनेंगे हेडलाइनर

Arijit Singh Show London: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) एक बार फिर अपने फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं। अपनी जादुई आवाज और इमोशनल गानों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अरिजीत अब एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं। वह यूके के प्रतिष्ठित टोटेनहम हॉटस्पर स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय सिंगर बनने जा रहे हैं। यह ऐतिहासिक लाइव कॉन्सर्ट 5 सितंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।

Read Also: Virat Kohli ने रचा इतिहास, एक ही फ्रेंचाइजी के लिए 9000 टी20 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने

लंदन में होगा ऐतिहासिक लाइव शो

टोटेनहम हॉटस्पर स्टेडियम में अब तक दुनिया के कई बड़े इंटरनेशनल आर्टिस्ट्स परफॉर्म कर चुके हैं, लेकिन अब पहली बार कोई भारतीय कलाकार इस मंच पर हेडलाइनर के रूप में नजर आएगा। अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की यह उपलब्धि सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात है।

Arijit Singh: सिंगर ने जताई खुशी

अरिजीत सिंह ने इस खास मौके को लेकर अपनी भावनाएं भी साझा कीं। उन्होंने कहा, “मैं बस एक आम इंसान हूं, जो गाना गाता है। मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि मुझे फिर से लंदन में गाने का मौका मिल रहा है। अगर इससे इतिहास बनता है, तो ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी।”

उनके इस स्टेटमेंट ने फैंस के दिल को छू लिया और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Read Also: Neeraj Chopra: दोहा डायमंड लीग 2025 में 90.23 मीटर थ्रो कर रचा इतिहास

टिकट बुकिंग की तारीख घोषित

जो फैंस बेसब्री से इस शो का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए एक और खुशखबरी है। इस कॉन्सर्ट की टिकटें 6 जून 2025 से बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगी। लंदन सहित पूरी दुनिया में बसे अरिजीत के फैंस इस खास मौके का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Arijit Singh: एड शीरन के साथ बना था जादुई पल

गौरतलब है कि सितंबर 2024 में अरिजीत सिंह ने लंदन के O2 एरीना में इंटरनेशनल सिंगर एड शीरन के साथ परफॉर्म किया था। इस शो में एड शीरन ने सरप्राइज एंट्री लेते हुए अरिजीत के साथ ‘Perfect’ गाना गाया था, जिसे फैंस ने खूब सराहा। अब खबर है कि दोनों कलाकार ‘सफायर’ नामक एड शीरन के अगले सिंगल पर साथ काम कर रहे हैं।

Read Also: Nandini Agrawal : 13 साल में 10वीं, 15 में 12वीं और फिर… इस बेटी ने 19 साल की उम्र में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

अरिजीत सिंह का टोटेनहम हॉटस्पर स्टेडियम में परफॉर्म करना केवल एक संगीत कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक पल है। यह भारतीय संगीत को वैश्विक मंच पर और ऊंचाई तक ले जाने वाला क्षण होगा। फैंस के लिए यह गर्व और खुशी का अवसर है, जिसका वे लंबे समय तक इंतजार करेंगे।

Related Posts

  • 56 views
BJP Gurugram Event: गुरुग्राम में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर बीजेपी का बड़ा संदेश, राष्ट्रवाद से आत्मनिर्भर भारत तक नेताओं ने गिनाईं उपलब्धियां

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: गुरुग्राम स्थित बीजेपी कार्यालय गुरुकमल में रविवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई…

  • 54 views
Delhi EV Policy 2026: दिल्ली की सड़कों पर बदलेगा ट्रांसपोर्ट का भविष्य! 2028 के बाद नई पेट्रोल बाइक नहीं होगी रजिस्टर, जानिए नई EV पॉलिसी की बड़ी बातें

Delhi EV Policy 2026: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी को मंजूरी दे दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *