अमित शाह का बड़ा फैसला: 27 अप्रैल तक सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश

🛑 Amit Shah’s Big Decision– भारत सरकार का बड़ा ऐक्शन: सभी पाकिस्तानी वीजा रद्द, 27 अप्रैल तक देश छोड़ने का अल्टीमेटम, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तान से जुड़े सभी वीजा रद्द करने का आदेश जारी किया है। साथ ही भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल 2025 तक देश छोड़ने को कहा गया है।

📌 क्या कहा गृह मंत्री अमित शाह ने? (Amit Shah’s Big Decision)
गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, एक उच्च स्तरीय बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संपर्क कर यह निर्देश दिया कि अपने-अपने राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कराई जाए और उन्हें जल्द से जल्द देश से बाहर भेजा जाए।

🧳 पाकिस्तानी वीजा (Pakistani visa) स्थगित, लेकिन हिंदू नागरिकों को राहत
सरकार की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों के LT वीजा पर लागू नहीं होगा।
जिन पाकिस्तानी हिंदुओं को पहले से दीर्घकालिक वीजा (Long Term Visa) दिया गया है, वे भारत में रह सकते हैं और उनका वीजा मान्य रहेगा।

🧭 भारत सरकार (Indian government) के अब तक के कदम:
पाकिस्तानियों को जारी वीजा रद्द

सभी राज्यों को आदेश – पाक नागरिकों की पहचान करें

विदेश मंत्रालय की सलाह – भारतीय पाकिस्तान न जाएं

पाकिस्तान में मौजूद भारतीय – जल्द स्वदेश लौटें

Readalso: क्या भारत-पाकिस्तान के बीच छिड़ सकता है ‘महायुद्ध’? ये 7 संकेत नहीं हैं मामूली

📌 क्या बोले विदेश मंत्रालय?
विदेश मंत्रालय ने पहले ही साफ कहा है कि भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा खत्म होने से पहले देश छोड़ देना चाहिए। साथ ही, भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से बचने की सख्त सलाह दी गई है।

📌 मोदी सरकार ने आतंकी घटनाओं के बाद जो सख्ती दिखाई है, वो यह दिखाती है कि भारत की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।
27 अप्रैल की डेडलाइन उन सभी पाकिस्तानी नागरिकों के लिए अहम है जो भारत में रह रहे हैं।
गृह मंत्रालय का यह आदेश आने वाले दिनों में और भी कड़े कदमों की आहट देता है।

पढ़े : India vs Pakistan : कितनी है दोनों देशों की सैन्य ताकत? जानिए पूरी तुलना

Related Posts

  • 11 views
West Bengal Election BJP Victory: बंगाल में बदली सत्ता की तस्वीर, बीजेपी की ऐतिहासिक जीत से नई राजनीति की शुरुआत, सुवेंदु अधिकारी ने दीदी को हराया

West Bengal Election BJP Victory: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने 206 सीटों पर जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत…

  • 8 views
AAP Rajya Sabha MPs rebellion: AAP बगावत: क्या Raghav Chadha ने बंगला बचाने के लिए किया खेल? अंदर की पूरी कहानी

AAP में बगावत से मचा सियासी हड़कंप AAP Rajya Sabha MPs rebellion: Aam Aadmi Party के राज्यसभा सांसदों की बगावत ने दिल्ली की राजनीति में हलचल मचा दी है। सूत्रों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *