Neeraj Chopra: दोहा डायमंड लीग 2025 में 90.23 मीटर थ्रो कर रचा इतिहास

Neeraj Chopra: भारत के जेवलिन सुपरस्टार नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग 2025 (Doha Diamond League 2025) में इतिहास रच दिया। उन्होंने पुरुषों की भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) प्रतियोगिता में 90.23 मीटर का भाला फेंककर न सिर्फ अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, बल्कि भारत के लिए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी कायम किया। यह पहला मौका है जब नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने 90 मीटर का आंकड़ा पार किया है।

यह प्रतियोगिता उनके लिए सीजन का पहला इवेंट था, जिसमें उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे दुनिया के शीर्ष एथलीटों में शामिल हैं।

Read Also: Nandini Agrawal : 13 साल में 10वीं, 15 में 12वीं और फिर… इस बेटी ने 19 साल की उम्र में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Neeraj Chopra: पहले थ्रो से बनाई बढ़त

neeraj chopra doha diamond league

नीरज (Neeraj Chopra) ने मुकाबले की शुरुआत ही धमाकेदार अंदाज़ में की। उन्होंने पहले प्रयास में 88.44 मीटर का थ्रो कर सभी को चौंका दिया और शुरुआत से ही बढ़त बना ली। उनका दूसरा थ्रो फाउल रहा, लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने 90.23 मीटर की ऐतिहासिक दूरी तय की।

आखिरी राउंड में मिली चुनौती

हालांकि, मुकाबले के अंतिम दौर में जर्मनी के जूलियन वेबर ने जोरदार वापसी करते हुए 91.06 मीटर का भाला फेंका और मुकाबले में पहला स्थान हासिल किया। यह उनका सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। नीरज चोपड़ा को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 85.64 मीटर की थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

Doha Diamond League 2025: इन स्थानों पर रहे खिलाड़ी

1 जूलियन वेबर 91.06 मीटर
2 नीरज चोपड़ा 90.23 मीटर
3 एंडरसन पीटर्स 85.64 मीटर

भारत का शानदार प्रतिनिधित्व

नीरज के साथ भारत के किशोर जेना ने भी पुरुषों की जेवलिन स्पर्धा में हिस्सा लिया। वहीं, गुलवीर सिंह (5000 मीटर) और पारुल चौधरी (3000 मीटर स्टीपलचेज़) ने भी भारतीय दल का प्रतिनिधित्व किया।

अरशद नदीम की गैरमौजूदगी

इस प्रतियोगिता में (Doha Diamond League 2025) पाकिस्तान के ओलंपिक पदक विजेता अरशद नदीम ने हिस्सा नहीं लिया। वहीं, जैकब वडलेज सहित कई शीर्ष भाला फेंक एथलीट भी इस इवेंट में शामिल थे। नीरज का यह प्रदर्शन आगामी ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय उम्मीदों को नई उड़ान देता है।

Related Posts

  • 3 views
PM Modi Daman Visit: दमन से पीएम मोदी का बड़ा संदेश – विकास, कनेक्टिविटी और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर 2970 करोड़ की सौगात

PM Modi Daman Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन-दीव के विकास को नई गति देने के लिए दमन से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं…

  • 13 views
West Bengal Election BJP Victory: बंगाल में बदली सत्ता की तस्वीर, बीजेपी की ऐतिहासिक जीत से नई राजनीति की शुरुआत, सुवेंदु अधिकारी ने दीदी को हराया

West Bengal Election BJP Victory: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने 206 सीटों पर जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *