मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा निवेश MOU की करेंगे समीक्षा

1 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि वाले MoUs के क्रियान्वयन को लेकर बैठक सोमवार को

जयपुर, 05 जनवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार (6 जनवरी) को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत हस्ताक्षरित हुए 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि वाले एमओयू को समयबद्ध रूप से धरातल पर उतारने के लिए समीक्षा बैठक करेंगे।

श्री शर्मा समीक्षा बैठक में कृषि, शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग एवं वाणिज्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, खनन, पर्यटन और नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के 124 एमओयू के क्रियान्वयन के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष में 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित हुए राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट (Rising Rajasthan Global Investment Summit) के तहत कुल 35 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू (MoUs) किए गए थे। जिसके बाद इन एमओयू के समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने त्रि-स्तरीय समीक्षा व्यवस्था की पहल की थी। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री स्तर पर एमओयू (MoUs) क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित हो रही है।

Read Also: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लाए सोशल मीडिया के लिए नव प्रसारक नीति

प्रदेश को निवेश अनुकूल बनाने के लिए हुए बड़े बदलाव

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के कारोबारी एवं व्यापारिक माहौल को निवेशकों के अनुरूप बनाने के लिए बड़े बदलाव किए हैं। प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना, नवीन औद्योगिक क्षेत्रों को भू-खण्ड आवंटन किए गए हैं। साथ ही, निवेश को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 एवं अन्य 9 नई नीतियां भी जारी की गई हैं। राइजिंग राजस्थान समिट के तहत हुए निवेश एमओयू (MoUs) को जमीन पर उतारने की प्रगति रिपोर्ट दिसंबर 2025 में प्रदेशवासियों के सामने प्रस्तुत की जाएगी।

Related Posts

  • 3 views
PM Modi Daman Visit: दमन से पीएम मोदी का बड़ा संदेश – विकास, कनेक्टिविटी और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर 2970 करोड़ की सौगात

PM Modi Daman Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन-दीव के विकास को नई गति देने के लिए दमन से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं…

  • 7 views
Rekha Gupta on Fire Safety Action: दिल्ली में अफसरों की जवाबदेही तय! अवैध निर्माण और फायर नियमों की अनदेखी पर होगी सीधी कार्रवाई

Rekha Gupta on Fire Safety Action: दिल्ली सरकार ने अवैध निर्माण, फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने स्पष्ट संकेत दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *