78th Army Day Parade: जयपुर बनेगा सैन्य शौर्य का गवाह! 78वें आर्मी डे परेड को लेकर CM भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान

आर्मी डे भारत के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

78th Army Day Parade: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आर्मी डे भारत के गौरवशाली इतिहास, सम्मान और स्वाभिमान का दिन है। यह दिन भारतीय सेना के शौर्य, अनुशासन, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को नमन करने का अवसर देता है। उन्होंने गर्व के साथ बताया कि 78वें आर्मी डे परेड 2026 की मेजबानी जयपुर करेगा।

सैन्य छावनी से बाहर, आम जनता के बीच होगी आर्मी डे परेड

मुख्यमंत्री शनिवार को JECRC University में आयोजित संयुक्त कर्टन रेजर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आर्मी डे परेड 2026 पहली बार सैन्य छावनी से बाहर, जगतपुरा के महल रोड पर आम नागरिकों के बीच आयोजित की जाएगी। इससे सेना और नागरिकों के बीच विश्वास और सम्मान का रिश्ता और सशक्त होगा।

इस दौरान लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टर्स की फ्लाई-पास्ट, टुकड़ियों का मार्च, ड्रोन टेक्नोलॉजी और आधुनिक युद्ध क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

78th Army Day Parade Jaipur, Army Day 2026 Rajasthan, CM Bhajanlal Sharma news

8 से 12 जनवरी तक ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी का आयोजन

मुख्यमंत्री ने बताया कि 8 से 12 जनवरी 2026 तक ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिसमें आमजन भारतीय सेना की आधुनिक हथियार प्रणालियों और रक्षा तकनीकों को नज़दीक से देख सकेंगे।

इसके अलावा एसएमएस स्टेडियम में ‘शौर्य संध्या 2026’ के दौरान शहीदों के परिजनों का सम्मान, पारंपरिक युद्ध कलाओं का प्रदर्शन और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भव्य लाइट एंड साउंड शो होगा। इस कार्यक्रम में 1000 ड्रोन का शानदार ड्रोन शो भी शामिल रहेगा।

78th Army Day Parade Jaipur, Army Day 2026 Rajasthan, CM Bhajanlal Sharma news

हर चुनौती का साहस और संकल्प के साथ सामना: भारतीय सेना

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1947-48 से लेकर 1965, 1971 के युद्ध, 1999 के कारगिल युद्ध और हालिया सैन्य अभियानों तक भारतीय सेना ने हर चुनौती का साहस और संकल्प के साथ सामना किया है। ऑपरेशन पराक्रम, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों ने विश्व को भारत की सैन्य शक्ति का परिचय दिया है।

वीर शहीदों की वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कीर्ति चक्र, सेना मेडल से सम्मानित शहीदों की वीरांगनाओं के साथ-साथ सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों और जवानों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर सेना दिवस परेड 2026 पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

Related Posts

  • 234 views
JDA Illegal Colony: जयपुर में JDA भूमि पर अवैध कॉलोनी का आरोप: खसरा नंबर 225 बना विवाद का केंद्र, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

JDA Illegal Colony जयपुर में फिर उठे अवैध कॉलोनियों पर सवाल JDA Illegal Colony: राजधानी जयपुर में एक बार फिर कथित अवैध कॉलोनी निर्माण का मामला चर्चा में है। इस…

  • 106 views
Jaipuriya Hospital Contract Employees: जयपुरिया अस्पताल में संविदा कर्मचारियों की एंट्री पर रोक का आरोप, 30 परिवारों की आजीविका पर मंडराया संकट

दो साल तक सेवा देने वाले कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप Jaipuriya Hospital Contract Employees: जयपुर के प्रतिष्ठित जयपुरिया अस्पताल में संविदा कर्मचारियों से जुड़ा एक विवाद सामने आया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *