देशराज्य

Narendra Modi 75th Birthday: पीएम मोदी को मिले 1300 तोहफे अब जनता के लिए, सबसे महंगी मूर्ति 10 लाख से ज्यादा की!

PM नरेंद्र मोदी को मिले 1300 से अधिक तोहफों की 7वीं ई-नीलामी 17 सितंबर से शुरू होगी। जानें इस नीलामी में शामिल सबसे महंगे और अनोखे गिफ्ट्स की डिटेल्स।

Narendra Modi 75th Birthday: क्या आपने कभी सोचा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों पर आप बोली लगा सकते हैं? 17 सितंबर 2025 से शुरू हो रही सातवीं ई-नीलामी में यह मुमकिन होने जा रहा है। इस बार की नीलामी में 1300 से अधिक अनोखे तोहफे ऑनलाइन उपलब्ध होंगे, जिनमें से कुछ की कीमत लाखों में है। यह नीलामी न सिर्फ सांस्कृतिक महत्व रखती है, बल्कि इससे मिलने वाली राशि जनकल्याण और गंगा सफाई जैसे राष्ट्रीय अभियानों में लगाई जाती है।

Read More: जब नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर टूटे 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड – अब 75वें पर क्या रचा जाएगा इतिहास?

नीलामी का आयोजन और समयसीमा

इस ऐतिहासिक ई-नीलामी का आयोजन नई दिल्ली स्थित नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (NGMA) द्वारा किया जा रहा है।

नीलामी अवधि: 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक

ऑनलाइन पोर्टल: www.pmmementos.gov.in

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि इस बार की नीलामी में पेंटिंग्स, कलाकृतियां, मूर्तियां, खेल सामग्री और कई अनोखी चीजें शामिल हैं।

जानिए कौन से तोहफे हैं सबसे खास और महंगे

इस बार की नीलामी में शामिल कुछ प्रमुख और महंगे उपहार:

भवानी माता की मूर्ति – ₹10,39,500
अजीत सिंह (पैरा ओलंपिक) के जूते – ₹7,70,000
सिमरन शर्मा के जूते – ₹7,70,000
निशाद कुमार के जूते – ₹7,70,000
राम मंदिर का मॉडल – ₹5,50,000

Read More: Flipkart Big Billion Days Sale : 23 सितंबर से शुरू होगी धमाकेदार सेल, iPhone 16 से लेकर Smart TV तक जबरदस्त छूट!

सबसे कम कीमत वाले तोहफे:

लाल चुनरी विद गोल्ड मिरर – ₹600
कमल चिन्ह वाला अंगवस्त्र – ₹800
नारंगी कढ़ाई वाला अंगवस्त्र – ₹900

50 करोड़ से ज़्यादा की राशि जुट चुकी

जनवरी 2019 से अब तक हुई नीलामियों के माध्यम से 50 करोड़ रुपए से अधिक की राशि एकत्र की जा चुकी है, जिसे गंगा सफाई और जनकल्याण योजनाओं में लगाया जा रहा है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस दृष्टिकोण को दर्शाती है, जिसमें प्रत्येक उपहार को देशसेवा में बदलना एक मिशन बन चुका है।

अगर आप भी प्रधानमंत्री मोदी को मिले अनमोल उपहारों के संग्रह का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक www.pmmementos.gov.in पर जाएं और बोली लगाएं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button