जेटीएफ के मंच से टाइगर टेल्स के जरिए दिया कंजर्वेशन का मैसेज

JAIPUR: इंटरनेशनल टाइगर डे के अवसर पर सोमवार को जवाहर कला केन्द्र में जारी जयपुर टाइगर फेस्टिव (जेटीएफ) के अंतर्गत ‘टाइगर टेल्स’ टॉक सेशन का आयोजन हुआ। रंगायन में इसमें 5 बार के प्रेसिडेंट अवॉर्ड विजेता और विश्व विख्यात वाइल्ड लाइफ फिल्म मेकर एस. नल्लामुथु, टाइगर मैन के नाम से प्रसिद्ध दौलत सिंह शक्तावत, महाराष्ट्र ईको टूरिज्म बोर्ड की गर्वनिंग काउंसिल के मेंबर और स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड के पूर्व सदस्य सुनील मेहता ने विचार रखे। डॉ. सुदीप्ति अरोड़ा ने सत्र का मॉडरेशन किया। राजस्थान हेरिटेज, आर्ट एंड कल्चरल फाउंडेशन की ओर से बाघों की दुनिया का दीदार कराने के लिए चार दिवसीय जेटीएफ का आयोजन किया जा रहा है।

इधर प्रदर्शनी में बगरू विधायक कैलाश वर्मा समेत अन्य गणमान्य जनों ने हिस्सा लिया और जेटीएफ की सराहना की। स्टूडेंट्स भी बाघों से दुनिया से रूबरू होने में पीछे नहीं है। सोमवार को सेंट जेवियर, स्वास्थ्य कल्याण योगा कॉलेज, इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल टेक्नोलॉजी, महावीर पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज कोर्ट स्कूल, वॉरेन एकेडमी, एसएमडीजे, एस.एस. जैन सुबोध गर्ल्स कॉलेज, एमजीडी स्कूल, आईआईएस यूनिवर्सिटी, अवधपुरी राजकीय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय नं. 1, वर्धमान इंटरनेशनल स्कूल, पोद्यार स्कूल और एनसीसी जयपुर के कैडेट्स ने हिस्सा लिया।

Related Posts

  • 12 views
Hormuz Strait Close Again: शांति की उम्मीदों को झटका, एक बार फिर बंद हुआ होर्मुज स्ट्रेट, सीजफायर उल्लंघन के आरोपों से बढ़ा विवाद

Hormuz Strait Close Again: मिडिल ईस्ट में हाल के दिनों में बनी शांति की उम्मीदों को एक बार फिर झटका लगता दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में संघर्ष विराम को…

  • 46 views
Modi Government 12 Years: 12 साल मोदी सरकार, वे 12 फैसले जिन्होंने बदल दी भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था और शासन की दिशा

Modi Government 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सत्ता में अपने 12 वर्ष पूरे (Modi Government 12 Years) कर लिए हैं। वर्ष 2014 में शुरू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *