Operation Sindoor: पाकिस्तान की निकली हेकड़ी! शहबाज शरीफ बोले- “भारत से बातचीत के लिए तैयार”

Operation Sindoor: भारत से हालिया तनाव और कूटनीतिक-सेनाी दबाव के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने तेहरान से एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान भारत के साथ कश्मीर, आतंकवाद, पानी और व्यापार जैसे जटिल मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार है।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं और पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार किया है। वहीं पाकिस्तान की माली हालत भी चरमरा चुकी है।

भारत ने पहले ही रख दी है सख्त शर्तें

भारत सरकार ने साफ किया है कि पाकिस्तान से कोई बातचीत तभी संभव है जब वह आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त करे और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की वापसी पर सकारात्मक रुख दिखाए। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारत की जवाबी कार्रवाई से दोनों देशों के रिश्तों में और तनाव बढ़ा है।

Read Also: तूफान में फंसा विमान, यात्रियों ने मौत के आगे पढ़ी कुरान की आयतें

ईरान में बोले शहबाज – बातचीत को तैयार, लेकिन चेतावनी भी दी

तेहरान में ईरान और पाकिस्तान की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शहबाज शरीफ ने कहा,

“हम भारत के साथ पड़ोसी हैं और शांति चाहते हैं। हम कश्मीर, आतंकवाद, पानी और व्यापार जैसे सभी मुद्दों पर बातचीत को तैयार हैं। लेकिन अगर भारत ने आक्रामक रुख अपनाया तो हम जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगे।”

Operation Sindoor: भारत की सैन्य और कूटनीतिक स्ट्राइक से हिला पाकिस्तान

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर जबरदस्त दबाव बनाया। पाकिस्तान को सिंधु जल संधि की समाप्ति की चेतावनी दी गई और भारत में रह रहे पाक नागरिकों को तुरंत वापस लौटने का आदेश भी जारी हुआ। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सीमा पार आतंकी ठिकानों पर सीधी कार्रवाई की, जिससे पाकिस्तान बुरी तरह घबरा गया।

पाकिस्तान की मदद के लिए दुनिया के दरवाजे खटखटाए

भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का रुख किया और अमेरिका, तुर्किये जैसे देशों से मदद मांगी। हालांकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कथित तौर पर सीजफायर की बात कही, जिसे बाद में भारत सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया और स्पष्ट किया कि सीजफायर फैसला दोनों देशों के डीजीएमओ के स्तर पर हुआ था।

पाकिस्तान क्यों बैकफुट पर आया?

  1. ऑपरेशन सिंदूर का दबाव: भारत ने हाल ही में पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी, जिससे पाकिस्तानी सेना और आतंकी गुटों को भारी नुकसान हुआ।
  2. सिंधु जल संधि का खात्मा: भारत ने पाकिस्तान को जल संकट में डालने के लिए सिंधु जल संधि पर रोक लगा दी, जिससे पाकिस्तान की कृषि और अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा।
  3. ड्रोन हमले विफल: पाकिस्तान ने भारतीय सीमा पर तुर्की के ड्रोन से हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी ड्रोन को मार गिराया।
  4. अंतरराष्ट्रीय दबाव: पाकिस्तान को अब अमेरिका, रूस और यूएई जैसे देशों से भी समर्थन नहीं मिल रहा, जिसके बाद उसे भारत के सामने झुकना पड़ रहा है।

Read also: तूफान में फंसा विमान, यात्रियों ने मौत के आगे पढ़ी कुरान की आयतें

क्या भारत पाकिस्तान की बातचीत की पेशकश स्वीकार करेगा?

भारत सरकार ने बार-बार कहा है कि “टॉक्स एंड टेरर” (बातचीत और आतंकवाद) साथ-साथ नहीं चल सकते। जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को पूरी तरह बंद नहीं करता, तब तक भारत किसी भी वार्ता में दिलचस्पी नहीं दिखाएगा।

Related Posts

  • 59 views
Petrol Diesel Restrictions: पश्चिम एशिया संकट का असर हुआ कम, 1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल बिक्री पर लगी सभी अस्थायी पाबंदियां खत्म

Petrol Diesel Restrictions: पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के बीच देशभर में पेट्रोल और डीजल की निर्बाध (Petrol Diesel Restrictions) आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए…

  • 80 views
Hormuz Strait Close Again: शांति की उम्मीदों को झटका, एक बार फिर बंद हुआ होर्मुज स्ट्रेट, सीजफायर उल्लंघन के आरोपों से बढ़ा विवाद

Hormuz Strait Close Again: मिडिल ईस्ट में हाल के दिनों में बनी शांति की उम्मीदों को एक बार फिर झटका लगता दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में संघर्ष विराम को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *