Airbus A320 Flights Cancelled : भारत से 200+ उड़ानें रद्द होने की आशंका, Air India–Indigo यात्रियों के लिए अलर्ट
Airbus A320 Flights Cancelled। यदि आपने हाल में फ्लाइट बुक की है या जल्द यात्रा करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आई एक बड़ी तकनीकी खराबी की वजह से भारत से दुनिया के विभिन्न देशों के लिए उड़ान भरने वाली 200 से अधिक फ़्लाइट्स रद्द या देर हो सकती हैं।
सबसे ज्यादा असर Air India और IndiGo यात्रियों पर पड़ने की संभावना है।
Airbus A320 विमान में गंभीर तकनीकी खराबी
यह संकट विमान निर्माता कंपनी Airbus के लोकप्रिय मॉडल A320 फैमिली के विमानों में आई तकनीकी खामी के कारण पैदा हुआ है।
एयरबस ने दुनिया भर के करीब 6,000 A320 विमानों को जांच और रिपेयर के लिए वापस बुलाया है।
समस्या क्या है?
- उड़ान के दौरान सूर्य की किरणों (Solar Radiation) से विमान का सॉफ्टवेयर डेटा Corrupt हो रहा है।
- इससे उड़ान मार्ग बदलने, नेविगेशन गड़बड़ी या गंभीर दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
- समस्या दूर करने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट और हार्डवेयर री-एलाइनमेंट जरूरी है, जिसके लिए विमानों को ग्राउंड करना पड़ रहा है।
EASA का इमरजेंसी आदेश
यूरोपीय यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने Emergency Airworthiness Directive जारी करते हुए कहा:
- A320 विमानों में नया ELAC (Elevator Aileron Computer) लगाना अनिवार्य है।
- जब तक यह अपडेट नहीं होगा, तब तक ये विमान उड़ान नहीं भर सकेंगे।
भारत पर सबसे बड़ा असर—550 A320 विमान ग्राउंड
भारत में A320 विमानों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है।
इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के पास मिलाकर लगभग 550 A320 विमान हैं।
इसलिए भारतीय यात्रियों पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।
Air India ने जारी की आधिकारिक एडवाइजरी
एयर इंडिया ने X (Twitter) पर पोस्ट करते हुए कहा:
“A320 विमानों में तकनीकी समस्या के कारण सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर अपडेट जरूरी है। इस वजह से उड़ानें Delayed या Cancel हो सकती हैं। यात्रियों से असुविधा के लिए खेद है।”
यात्री किसी भी जानकारी के लिए इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 011-69329333
📞 011-69329999




