दुनियादेशराज्य

त्योहारों से पहले कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! केंद्र सरकार ने दिया 30 दिन के बोनस का तोहफ़ा

Central Government Bonus: त्योहारों से पहले मोदी सरकार का तोहफ़ा

Central Government Bonus: त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले केंद्र सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। मोदी सरकार ने ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों के लिए उत्पादकता-संबंधी बोनस (Productivity Linked Bonus) के रूप में 30 दिन के वेतन के बराबर एड-हॉक बोनस देने का ऐलान किया है।

कितना होगा बोनस?

वित्त मंत्रालय के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए यह बोनस ₹6,908 तय किया गया है। इसकी गणना अधिकतम ₹7,000 मासिक वेतन पर की गई है। उदाहरण के तौर पर :

👉 ₹7,000 × 30 ÷ 30.4 = ₹6,907.89, जिसे राउंड ऑफ करके ₹6,908 कर दिया गया।

किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?

🔹 केंद्रीय ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारी
🔹 केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल और सशस्त्र बलों के पात्र जवान
🔹 केंद्र शासित प्रदेश (UTs) के कर्मचारी
🔹 एड-हॉक कर्मचारी
🔹 तीन साल से काम कर रहे कैजुअल लेबरर (₹1,184 बोनस तय)

बोनस पाने की शर्तें

✅ कर्मचारी को 31 मार्च 2025 तक सेवा में रहना अनिवार्य होगा।
✅ यदि कोई कर्मचारी रिटायर, इस्तीफा या निधन के कारण बाहर हो जाता है, तो केवल छह महीने से अधिक सेवा करने वाले कर्मचारी ही पात्र होंगे।
डेप्युटेशन पर काम करने वाले कर्मचारियों को बोनस उनकी वर्तमान संस्था द्वारा दिया जाएगा।
✅ पूरे साल काम न करने वालों को प्रो-राटा आधार पर बोनस मिलेगा।

कर्मचारियों के चेहरे खिले

त्योहारी सीजन में यह फैसला लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के जवानों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। सरकार के इस कदम से त्योहारों पर बाजार में रौनक बढ़ने की भी उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button