ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान में 9 जगहों पर भारत का स्ट्राइक

Operation Sindoor: रक्षा मंत्रालय के अनुसार कुछ समय पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया गया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया। जानकारी के मुताबिक कुल मिलाकर, नौ (9) स्थलों को निशाना बनाया गया है। हमारी कार्रवाई केंद्रित, प्रकृति में गैर-उग्र रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है।

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई को एक नया आयाम देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया है। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर रात करीब 1:30 बजे सटीक हवाई हमले किए। यह कार्रवाई बेहद सुनियोजित और रणनीतिक ढंग से अंजाम दी गई।

Operation Sindoor- किन स्थानों को बनाया गया निशाना

इस ऑपरेशन के तहत बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में आतंकी अड्डों को निशाना बनाया गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, भारतीय वायु सेना ने अत्यंत सावधानीपूर्वक इन ठिकानों पर हमला किया ताकि नागरिक और सैन्य प्रतिष्ठानों को नुकसान न पहुंचे।

सैन्य प्रतिष्ठानों से दूरी

सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इस स्ट्राइक में पाकिस्तानी सेना की किसी भी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया। इसका उद्देश्य यह दर्शाना था कि भारत का लक्ष्य केवल आतंकवाद है, न कि पाकिस्तान से युद्ध की शुरुआत करना।

हमले से पहले मॉक ड्रिल

दिलचस्प रूप से, यह स्ट्राइक भारत में लगभग 300 लोकेशनों पर होने वाली मॉक ड्रिल से कुछ घंटे पहले अंजाम दी गई, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कार्रवाई को लेकर पूरी तैयारी और टाइमिंग पर विशेष ध्यान दिया गया।

पहलगाम हमले का करारा जवाब – Operation Sindoor

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पहलगाम में हुए हालिया हमले के जवाब में अंजाम दिया गया है, जिसमें 25 भारतीय नागरिक और एक नेपाली नागरिक की दर्दनाक हत्या कर दी गई थी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

आगे की जानकारी जल्द

पीआईबी के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। इस कदम से भारत ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर अडिग है।

Related Posts

  • 59 views
Petrol Diesel Restrictions: पश्चिम एशिया संकट का असर हुआ कम, 1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल बिक्री पर लगी सभी अस्थायी पाबंदियां खत्म

Petrol Diesel Restrictions: पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के बीच देशभर में पेट्रोल और डीजल की निर्बाध (Petrol Diesel Restrictions) आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए…

  • 80 views
Hormuz Strait Close Again: शांति की उम्मीदों को झटका, एक बार फिर बंद हुआ होर्मुज स्ट्रेट, सीजफायर उल्लंघन के आरोपों से बढ़ा विवाद

Hormuz Strait Close Again: मिडिल ईस्ट में हाल के दिनों में बनी शांति की उम्मीदों को एक बार फिर झटका लगता दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में संघर्ष विराम को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *