इंस्टाग्राम फ्रेंड ने विवाहिता से दुष्कर्म किया, अश्लील वीडियो बनाकर भेजा पति को – आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। जालूपुरा थाना पुलिस ने एक विवाहिता से दुष्कर्म (raped married woman) के मामले में इंस्टाग्राम फ्रेंड को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुखबीर सिंह (32), निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर महिला से दोस्ती की और फिर धोखे से होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राशि डोगरा डूडी ने बताया कि पीड़िता ने 26 मार्च को एफआईआर दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर सुखबीर सिंह ने महिला को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। दोनों में बातचीत शुरू हुई और दोस्ती हो गई। इसके बाद आरोपी ने मिलने के बहाने महिला को एक होटल में बुलाया।

आरोप है कि होटल में आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता को बेहोश किया और दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना लिए। होश में आने के बाद जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने वीडियो दिखाकर उसे डराया और चुप रहने की धमकी दी।

Readalso: जयपुर: होटल में चल रही Rave Party पर पुलिस की रेड, 40 युवक-युवतियां गिरफ्तार

पीड़िता द्वारा बात नहीं मानने पर आरोपी (raped married woman) ने वह अश्लील वीडियो उसके पति को भेज दिए। पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

यह मामला सोशल मीडिया के माध्यम से बढ़ती साइबर क्राइम की घटनाओं की एक और मिसाल बन गया है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और सोशल मीडिया पर अजनबियों से दोस्ती करने से बचने की अपील की है।

Related Posts

  • 9 views
Vijay Astrologer Controversy: तमिलनाडु में ‘ज्योतिष राजनीति’ पर घमासान, विजय सरकार की नियुक्ति से सहयोगी दल नाराज

Vijay Astrologer Controversy: तमिलनाडु की राजनीति में एक नई बहस ने जोर पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की सरकार द्वारा एक ज्योतिषी को राजनीतिक सलाहकार के रूप में नियुक्त…

  • 11 views
West Bengal Election BJP Victory: बंगाल में बदली सत्ता की तस्वीर, बीजेपी की ऐतिहासिक जीत से नई राजनीति की शुरुआत, सुवेंदु अधिकारी ने दीदी को हराया

West Bengal Election BJP Victory: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने 206 सीटों पर जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *