मंगेतर बनकर युवक से की 10 लाख की साइबर ठगी

🔴 जयपुर: मंगेतर बनकर युवक से ठगे (Cyber ​​fraud) 10 लाख रुपये, ससुराल से बात के बाद हुआ खुलासा : जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक चौंकाने वाला साइबर क्राइम सामने आया है। बस्सी थाना क्षेत्र में एक युवती ने मंगेतर बनकर युवक को झांसे में ले लिया और करीब 10 लाख रुपये की ठगी (Cyber ​​fraud) कर डाली। पीड़ित को जब असली मंगेतर और ससुराल पक्ष से बात हुई, तब जाकर उसे इस फ्रॉड का पता चला।

पुलिस के अनुसार, गुनवालों की ढाणी निवासी गिर्राज प्रसाद मीणा ने शिकायत दी कि 9 मार्च को उसकी सगाई सुमन मीणा से हुई थी। लेकिन 11 मार्च को एक युवती ने फोन कर खुद को उसकी मंगेतर बताते हुए बातचीत शुरू की। युवती ने सही नाम और पता बताया, जिससे गिर्राज को उस पर पूरा भरोसा हो गया।

इसके बाद युवती ने उसे कई बार क्यूआर कोड भेजे और विभिन्न जरूरतों का हवाला देकर पैसे ट्रांसफर करवाए। पीड़ित ने 28 बार में 10 लाख रुपये से अधिक की राशि ठगों (Cyber ​​fraud) के खाते में ट्रांसफर कर दी। बाद में जब उसने ससुराल पक्ष से इस बारे में बात की, तो उसे ठगी का पता चला। मामले की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

🔫 बंदूकनुमा हथियार और चाकू दिखाकर ट्रोला चालक से लूट : जयपुर के करधनी थाना इलाके में दो बदमाशों ने एक ट्रोला चालक को लूट लिया। आरोपियों ने चालक को बंदूकनुमा हथियार और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसका पर्स व मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, श्रीरामनगर झोटवाड़ा निवासी सरदार राम ने बताया कि वह 15 अप्रैल को रात 1 बजे ट्रोला लेकर 200 फीट पुलिया के पास पहुंचा। इसी दौरान दो युवक ट्रोले के गेट से अंदर चढ़ गए और उसे हथियार दिखाकर डराया-धमकाया। फिर उसका पर्स और मोबाइल फोन छीन लिया।

Readalso: जयपुर में झपटमार गिरोह का पर्दाफाश: बातों में उलझाकर पर्स व नकदी लूटने वाला गिरफ्तार

पीड़ित ने तुरंत करधनी थाने पहुंच कर एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

राजस्थान में साइबर ठगी (Cyber ​​fraud) और सड़क पर होने वाली लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में आमजन को सतर्क रहने की आवश्यकता है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच तेज कर दी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है।

Related Posts

  • 60 views
BJP Gurugram Event: गुरुग्राम में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर बीजेपी का बड़ा संदेश, राष्ट्रवाद से आत्मनिर्भर भारत तक नेताओं ने गिनाईं उपलब्धियां

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: गुरुग्राम स्थित बीजेपी कार्यालय गुरुकमल में रविवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई…

  • 54 views
Delhi EV Policy 2026: दिल्ली की सड़कों पर बदलेगा ट्रांसपोर्ट का भविष्य! 2028 के बाद नई पेट्रोल बाइक नहीं होगी रजिस्टर, जानिए नई EV पॉलिसी की बड़ी बातें

Delhi EV Policy 2026: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी को मंजूरी दे दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *