एकल भारत लोक शिक्षा परिषद् के ‘रजत जयंती वर्ष” के उपलक्ष्य में “एकल श्री राम कथा-2025” का आयोजन

भारत लोक शिक्षा परिषद (Ekal Bharat Lok Shiksha Parishad) द्वारा शिक्षित, स्वस्थ एवं स्वावलंबी राष्ट निर्माण के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘रजत जयंती वर्ष’ मनाया जा रहा है। इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बनाने के लिए शनिवार, 29 मार्च 2025 रविवार से 6 अप्रैल 2025 तक रोजाना शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक “एकल श्री राम कथा” का आयोजन पंजाबी बाग स्टेडियम (जन्माष्टमी पार्क)’ रिंग रोड, नई दिल्ली में किया जा रहा है। एकल श्री राम कथा में कथावाचक रमेश भाई ओझा होंगे।

Ekal Bharat Lok Shiksha Parishad
Ekal Bharat Lok Shiksha Parishad

कथा का मुख्य उद्देश्य ग्राम एवं नगर संगठन के माध्यम से आपसी समन्वय बनाना है, साथ ही 25 हज़ार नए एकल वियालयों के संचालन के लक्ष्य को प्राप्त करना है। एकल श्रीराम कथा द्वारा सभी धर्मों के लोगों को राष्ट्र प्रेम, राष्ट्र् धर्म और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना भी है। यह कथा देश और समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगी I इस कथा के माध्यम से प्रतिदिन 5 हज़ार से अधिक श्रोता प्रत्यक्ष एवं लाखों ग्रामवासी एवं नगरवासी विभिन्न चैनलों के माध्यम से एकल श्रीराम कथा का अमृतपान (Ekal Bharat Lok Shiksha Parishad) कर प्रभु श्रीराम के आदर्श जीवन को आत्मसात करेंगे।

Also Read: ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

और इसी कड़ी में एकल श्रीराम कथा के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं एकल अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 26 मार्च को पंजाबी बाग स्टेडियम (जन्माषमी पार्क) में मीडिया वार्ता आयोजन किया गया जिसमें एकल श्रीराम कथा के ट्रस्टी एवं मुख्य संयोजक सुभाष अग्रवाल, राष्ट्रीय चेयरमैन एवं कथा संयोजक नीरज रायजादा, राष्ट्रीय प्रधान एवं कथा संयोजक अखिल गुसा, राष्ट्रीय उप प्रधान एवं संयोजक संजीव टेकड़ीवाल, राजीव अग्रवाल (राष्ट्रीय महामंत्री एवं सह संयोजक), सुनील गुसा (राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री एवं सह संयोजक), विजय गुसा (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं सह संयोजक) , बृजमोहन अग्रवाल (राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष एवं सह संयोजक) सहित कई गणमान्य महानुभाव भी उपस्थित रहे।

    Related Posts

    • 12 views
    Vijay Astrologer Controversy: तमिलनाडु में ‘ज्योतिष राजनीति’ पर घमासान, विजय सरकार की नियुक्ति से सहयोगी दल नाराज

    Vijay Astrologer Controversy: तमिलनाडु की राजनीति में एक नई बहस ने जोर पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की सरकार द्वारा एक ज्योतिषी को राजनीतिक सलाहकार के रूप में नियुक्त…

    • 11 views
    West Bengal Election BJP Victory: बंगाल में बदली सत्ता की तस्वीर, बीजेपी की ऐतिहासिक जीत से नई राजनीति की शुरुआत, सुवेंदु अधिकारी ने दीदी को हराया

    West Bengal Election BJP Victory: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने 206 सीटों पर जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *