मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बड़ी सफलता: रोडवेज का घाटा घटकर 1000 करोड़ से सिर्फ 300 करोड़! अब 800 नई बसें होंगी शामिल

Rajasthan Roadways: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में रोडवेज की स्थिति में अभूतपूर्व सुधार

जयपुर, 2 नवंबर 2025।
Rajasthan Roadways: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) में ऐतिहासिक सुधार दर्ज किए गए हैं। राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन, सख्त सुपरविजन और संसाधनों के प्रभावी उपयोग से रोडवेज की वित्तीय स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आया है।

पूर्ववर्ती सरकार के समय जहां रोडवेज का वार्षिक ऑपरेशन घाटा लगभग ₹1000 करोड़ तक पहुंच गया था, वहीं मौजूदा सरकार की पारदर्शी नीतियों और कुशल प्रशासनिक व्यवस्था के चलते अब यह घटकर ₹300 करोड़ प्रतिवर्ष पर आ गया है।

अब 800 नई बसें होंगी शामिल

गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध परिवहन सेवाओं पर जोर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार, रोडवेज यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
यात्रियों की जरूरतों के अनुसार सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

810 नई बसों की खरीद और 352 बसों का अनुबंध

उन्नत मॉनिटरिंग सिस्टम और बेहतर ईंधन प्रबंधन के माध्यम से डीज़ल की खपत कम कर निगम ने परिचालन व्यय में बड़ी बचत की है।

सरकार ने हाल ही में 810 नई बसों की खरीद और 352 बसों के अनुबंध को मंजूरी दी है। इससे रोडवेज का बेड़ा और रूट नेटवर्क और सशक्त हुआ है, जिससे यात्रियों को पहले से अधिक सुविधाजनक यात्रा मिल रही है।

वित्तीय सुधार और भविष्य की योजनाएं

रोडवेज की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। आगामी महीनों में 800 नई बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल की जाएंगी। इन बसों के जुड़ने से न केवल यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी, बल्कि निगम को लाभ की स्थिति में लाने का लक्ष्य भी पूरा होगा।

सरकार का उद्देश्य रोडवेज को “स्वावलंबी और लाभदायक संस्था” के रूप में स्थापित करना है, ताकि जनता को सुरक्षित और विश्वसनीय परिवहन सुविधा लगातार मिलती रहे।

    Related Posts

    • 14 views
    Gagan Haryanvi Rohtak: हरियाणा की लोक संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान, गगन हरियाणवी ने संभाला हरियाणा कला परिषद रोहतक के अतिरिक्त निदेशक का पदभार

    Gagan Haryanvi Rohtak: सांस्कृतिक विकास की नई जिम्मेदारी संभालने पहुंचे गगन हरियाणवी हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं और कलाकारों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यरत हरियाणा कला…

    • 11 views
    12 Saal Bemisaal Campaign: भाजपा का बूथ से जनता तक पहुंचने का मिशन शुरू, रोहतक में ‘बारह साल बेमिसाल’ अभियान की बनी रणनीति

    12 Saal Bemisaal Campaign: रोहतक से शुरू हुआ जनसंपर्क अभियान का नया चरण भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल (12 Saal Bemisaal Campaign) को जन-जन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *