₹25,500 की जगह अब ₹72,930! मोदी सरकार का बड़ा तोहफा – 8वें वेतन आयोग से सैलरी में रिकॉर्ड उछाल की तैयारी

8th Pay Commission से सैलरी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की तैयारी

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। लंबे इंतज़ार के बाद सरकार ने आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन की दिशा में औपचारिक कदम बढ़ा दिया है। मंगलवार को कैबिनेट ने आयोग की नियम और शर्तों (Terms of Reference) को मंजूरी दे दी।

अब आयोग को अगले 18 महीनों (डेढ़ साल) में अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। रिपोर्ट के आधार पर कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और भत्तों में बड़े बदलाव की संभावना है।

करीब 1 करोड़ लोगों को होगा सीधा फायदा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस फैसले से 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 69 लाख पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा। आयोग वेतन ढांचे, भत्तों और पेंशन संरचना की समीक्षा कर ज़रूरी सुधारों का सुझाव देगा।

जनवरी 2025 में मिली थी मंजूरी

8वें वेतन आयोग के गठन को इस साल जनवरी में ही सैद्धांतिक मंजूरी दी जा चुकी थी। इसके बाद से केंद्र ने रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय और राज्य सरकारों से सुझाव लिए थे। अब ToR तय हो जाने के बाद आयोग का काम औपचारिक रूप से शुरू हो गया है।

ऐसे तय होगी नई बेसिक सैलरी

कर्मचारियों की सैलरी में सबसे अहम भूमिका निभाएगा फिटमेंट फैक्टर, जिसकी मदद से नई बेसिक पे तय की जाती है।

फॉर्मूला:

नई बेसिक सैलरी = मौजूदा बेसिक पे × फिटमेंट फैक्टर

अगर किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक पे ₹25,500 है और फिटमेंट फैक्टर 2.86 तय होता है,
तो नई बेसिक सैलरी ₹72,930 तक पहुंच सकती है।

हर दशक में आता है नया आयोग

भारत में हर 10 साल में नया वेतन आयोग गठित किया जाता है।
पिछला यानी 7वां वेतन आयोग फरवरी 2014 में बना था, जिसकी सिफारिशें 1 जनवरी 2016 से लागू की गईं।
अब 8वां आयोग उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नया वेतन ढांचा तय करेगा।

Related Posts

  • 3 views
PM Modi Daman Visit: दमन से पीएम मोदी का बड़ा संदेश – विकास, कनेक्टिविटी और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर 2970 करोड़ की सौगात

PM Modi Daman Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन-दीव के विकास को नई गति देने के लिए दमन से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं…

  • 13 views
West Bengal Election BJP Victory: बंगाल में बदली सत्ता की तस्वीर, बीजेपी की ऐतिहासिक जीत से नई राजनीति की शुरुआत, सुवेंदु अधिकारी ने दीदी को हराया

West Bengal Election BJP Victory: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने 206 सीटों पर जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *