देश

डबल इंजन सरकारों से साकार होगा आत्मनिर्भर हरियाणा का संकल्प – अरुण सिंह

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सांसद व आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के राष्ट्रीय संयोजक अरुण सिंह ने रविवार को लालनाथ हिन्दू कॉलेज, रोहतक में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का मानना है कि जब हर घर स्वदेशी बनेगा, तभी भारत आत्मनिर्भर बनेगा।

Rohtak News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सांसद व आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के राष्ट्रीय संयोजक अरुण सिंह (Arun Singh) ने रविवार को लालनाथ हिन्दू कॉलेज, रोहतक में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। इसके उपरांत कॉलेज सभागार में आयोजित आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों, व्यापारियों और शहर के गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है कि भारत आत्मनिर्भर बने और यही आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Read More: DGP Rajiv Sharma: पुलिस मुख्यालय में हाईलेवल बैठक आयोजित, डीजीपी राजीव शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

“आत्मनिर्भर हरियाणा ही आत्मनिर्भर भारत का मजबूत स्तंभ”

अरुण सिंह (BJP Arun Singh) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का मानना है कि जब हर घर स्वदेशी बनेगा, तभी भारत आत्मनिर्भर बनेगा। इसी दिशा में पार्टी कार्यकर्ता समाज के सहयोग से आत्मनिर्भर भारत अभियान को जनआंदोलन का रूप दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि “आत्मनिर्भर हरियाणा ही आत्मनिर्भर भारत का मजबूत स्तंभ बनेगा।”

डबल इंजन सरकारें हरियाणा (Haryana Government) को तेजी से विकास के रास्ते पर आगे ले जा रही हैं, और राज्य में स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कांग्रेस ने नहीं की आत्मनिर्भर भारत की चिंता

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज़ादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेस की सरकारों ने शासन किया, लेकिन देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

उन्होंने कहा कि 1991 में उदारीकरण और निजीकरण के दौर के बाद भी कांग्रेस ने देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास की उपेक्षा की। यूपीए शासनकाल में जहां केवल ₹2.5 लाख करोड़ का निवेश इन्फ्रास्ट्रक्चर पर होता था, वहीं प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार आज हर साल ₹12 लाख करोड़ खर्च कर रही है, जिससे भारत का बुनियादी ढांचा विश्व स्तरीय बन रहा है।

Read More: नई दिल्ली में हुआ भारत का सबसे बड़ा हैलोवीन धमाका, HorrorCon India 2025 ने रचा इतिहास

प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रयासों का दिखने लगा असर

अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर एक मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है।

भारत अब जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही जर्मनी को पछाड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल करेगा।

मोदी जी के “मेक फॉर द वर्ल्ड” आह्वान का परिणाम है कि आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश बन चुका है।

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की बड़ी छलांग

उन्होंने कहा कि कभी भारत में राइफल, गोला-बारूद, बुलेटप्रूफ जैकेट तक विदेशों से मंगवाए जाते थे, लेकिन अब देश में ही इनका उत्पादन हो रहा है। आज भारत आकाश और ब्रह्मोस जैसी मिसाइलें बना रहा है।

यही मिसाइलें आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशनों में कारगर साबित हुई हैं। दुनिया के अनेक देश आज भारत से रक्षा उपकरणों और हथियारों की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर बनने से रक्षा उत्पादन और निर्यात में और वृद्धि होगी।

सेमीकंडक्टर और डिजिटल इंडिया की दिशा में ऐतिहासिक कदम

अरुण सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रयासों से अब देश में छह सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित की जा रही हैं, जिनमें से पहली यूनिट गुजरात में उत्पादन शुरू करने जा रही है।

डिजिटल इंडिया (Digital India) के तहत भारत का यूपीआई प्लेटफॉर्म आज दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल भुगतान मंच बन चुका है।

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में सरकार अरबों रुपये खर्च कर रही है ताकि भारत आने वाले दशक में तकनीकी दृष्टि से आत्मनिर्भर बन सके।

Read More: दिल्ली में होगी क्लाउड-सीडिंग: 23 अक्टूबर से विशेष विमानों से कृत्रिम बारिश, पीएम2.5 घटाने की तैयारी

हरियाणा – विकास के रास्ते पर अग्रसर

राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री नायब सैनी की डबल इंजन सरकार हरियाणा को तेजी से विकसित कर रही है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा चुका है, जिससे यात्रा सुगम और सुरक्षित बनी है। उन्होंने हरियाणा सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया –

  • लाडो लक्ष्मी योजना – महिलाओं को ₹2100 प्रतिमाह की वित्तीय सहायता।
  • मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना : गरीब परिवारों की आय ₹1.80 लाख प्रतिवर्ष तक बढ़ाने का लक्ष्य।
  • डॉ. बी.आर. अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना : गरीब परिवारों को घर की मरम्मत के लिए ₹80,000 की सहायता।
  • लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना : केवल बेटियों वाले परिवारों को पेंशन।
  • बुढ़ापा पेंशन ₹3200 प्रति माह तक बढ़ाई गई।

कृषि क्षेत्र में भावांतर योजना, फसल अवशेष प्रबंधन और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन जैसी योजनाएं किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

हरियाणा ग्रामीण विकास प्राधिकरण (HRDA) द्वारा भी अनेक जनहितैषी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

“हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” का संकल्प

अरुण सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” का मंत्र जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी ने कई कार्यक्रम आरंभ किए हैं। इनमें युवा सम्मेलन, महिला सम्मेलन, विधानसभा सम्मेलन और व्यापारी सम्मेलन प्रमुख हैं।

हरियाणा में इन कार्यक्रमों को उत्कृष्ट रूप से लागू किया गया है, जिससे आत्मनिर्भर भारत अभियान एक व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप ले रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button