इंसानियत की मिसाल: कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने संत प्रेमानंद जी के स्वास्थ्य लाभ के लिए मांगी दुआ

Sant Premanand Ji’s health benefits: भोपाल से इजहार हसन खान की रिपोर्ट

Sant Premanand Ji’s health benefits: समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की मिसाल कायम करने वाले संत प्रेमानंद जी महाराज के अस्वस्थ होने की खबर के बाद पूरे देशभर में उनके स्वास्थ्य लाभ की दुआएं की जा रही हैं। खास बात यह है कि इस प्रार्थना में सिर्फ हिंदू ही नहीं, बल्कि मुस्लिम समाज के लोग भी बढ़-चढ़कर शामिल हो रहे हैं।

विधायक आरिफ मसूद का भावुक संदेश

भोपाल की मध्य विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने संत प्रेमानंद जी के जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगी है।

उन्होंने लिखा —

“आज के दौर में इंसानियत और सद्भाव के प्रतीक, आदरणीय संत प्रेमानंद जी महाराज के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। मालिक से दुआ है कि वे शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ हों और अपनी प्रेरक वाणी से यूं ही समाज का मार्गदर्शन करते रहें। उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घ आयु की दिल से दुआ करता हूं।”

आरिफ मसूद की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे हिंदू-मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल बता रहे हैं और “यही है असली भारत” जैसे कमेंट कर रहे हैं।

पहले मुस्लिम युवक ने जताई थी किडनी दान की इच्छा

इससे पहले एक मुस्लिम युवक ने भी इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए संत प्रेमानंद जी को अपनी एक किडनी दान करने की इच्छा जताई थी। उस समय भी यह खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अब विधायक मसूद की पोस्ट ने फिर से धर्म से ऊपर उठकर मानवता की भावना को जीवंत कर दिया है।

संत प्रेमानंद जी: मानवता के संदेशवाहक

संत प्रेमानंद जी अपने प्रवचनों में हमेशा प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देते आए हैं। उनकी वाणी ने हमेशा समाज को जोड़ने और गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने का काम किया है। आज जब वे अस्वस्थ हैं, तो हर धर्म, हर समुदाय के लोग उनके लिए दुआएं कर रहे हैं — यह भारत की असली पहचान है।

लोगों ने कहा – “यही है असली भारत”

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं लगातार आ रही हैं। कई यूजर्स ने लिखा –

“यही है असली भारत, जहां धर्म नहीं, दिल की बात मायने रखती है।”
“संत प्रेमानंद जी जैसे लोग ही समाज में एकता और प्रेम के प्रतीक हैं।”

Related Posts

  • 56 views
BJP Gurugram Event: गुरुग्राम में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर बीजेपी का बड़ा संदेश, राष्ट्रवाद से आत्मनिर्भर भारत तक नेताओं ने गिनाईं उपलब्धियां

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: गुरुग्राम स्थित बीजेपी कार्यालय गुरुकमल में रविवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई…

  • 54 views
Delhi EV Policy 2026: दिल्ली की सड़कों पर बदलेगा ट्रांसपोर्ट का भविष्य! 2028 के बाद नई पेट्रोल बाइक नहीं होगी रजिस्टर, जानिए नई EV पॉलिसी की बड़ी बातें

Delhi EV Policy 2026: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी को मंजूरी दे दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *