जोधपुर से दिल्ली का सफर अब सिर्फ 8 घंटे में! शुरू हुई वंदे भारत, जानें पूरा टाइम टेबल

Jodhpur-Delhi Vande Bharat: जोधपुर को मिली नई सौगात

Jodhpur-Delhi Vande Bharat: पश्चिमी राजस्थान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने 25 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया।

जोधपुर रेलवे स्टेशन से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

27 सितंबर से नियमित सेवा

यह सेमी हाई-स्पीड ट्रेन 27 सितंबर से जोधपुर और दिल्ली कैंट के बीच नियमित रूप से चलेगी। ट्रेन जोधपुर से दिल्ली कैंट तक का सफर मात्र 8 घंटे में पूरा करेगी।

जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत टाइम टेबल

जोधपुर से दिल्ली कैंट (ट्रेन नंबर: 26481)

  • प्रस्थान: जोधपुर – सुबह 5:25 बजे
  • ठहराव: मेड़ता रोड (6:32-6:34), डेगाना (7:04-7:06), मकराना (7:34-7:36), फुलेरा (8:45-8:47), जयपुर (9:35-9:40), अलवर (11:18-11:20), रेवाड़ी (12:23-12:25), गुड़गांव (1:00-1:01)
  • आगमन: दिल्ली कैंट – 1:30 बजे दोपहर

दिल्ली कैंट से जोधपुर (ट्रेन नंबर: 26482)

  • प्रस्थान: दिल्ली कैंट – दोपहर 3:10 बजे
  • ठहराव: गुड़गांव (3:22-3:24), रेवाड़ी (4:25-4:27), अलवर (5:13-5:15), जयपुर (7:10-7:15), फुलेरा (8:00-8:10), मकराना (8:54-8:56), डेगाना (9:24-9:26), मेड़ता रोड (9:52-9:54)
  • आगमन: जोधपुर – रात 11:20 बजे

जयपुर और जोधपुर यात्रियों को बड़ा लाभ

इस ट्रेन से जयपुर और जोधपुर के यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। खासकर जयपुर जाने वाले यात्री सुबह वहां पहुंचकर उसी दिन कम समय में वापसी कर पाएंगे।

पश्चिमी राजस्थान की तीसरी वंदे भारत

यह पश्चिमी राजस्थान की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है। इससे पहले जोधपुर-साबरमती और बीकानेर-दिल्ली रूट पर वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। नई ट्रेन में आधुनिक सुविधाएं और तेज रफ्तार यात्रियों के लिए नया अनुभव लेकर आएगी।

Related Posts

  • 97 views
Morena Train Accident: 39 सेकंड में बदल गईं कई जिंदगियां, मुरैना ट्रेन हादसे ने खड़े किए सुरक्षा और अफवाहों पर बड़े सवाल

Morena Train Accident: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रविवार को हुआ रेल हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि अफवाह और घबराहट के खतरनाक परिणाम का उदाहरण बन गया। एक…

  • 87 views
Critical Minerals Rajasthan: राजस्थान के खनन मलबे में छिपा खजाना, क्रिटिकल मिनरल्स की खोज से बदल सकती है राज्य की औद्योगिक तस्वीर

`Critical Minerals Rajasthan`: जयपुर। वर्षों से खदानों के आसपास जमा खनिज अपशिष्ट और मार्बल के विशाल डम्प्स को अब नई आर्थिक संपदा के रूप में देखा जा रहा है। राजस्थान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *