नवोन्मेष फाउंडेशन के वैचारिक महाकुंभ “टॉक फेस्ट” कार्यक्रम का राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने किया उद्घाटन

जयपुर: नवोन्मेष फाउंडेशन (Navonmesh Sanatan@2047) द्वारा आयोजित वैचारिक महाकुंभ (Maha Kumbh) “टॉक फेस्ट” कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने किया। उद्घाटन सत्र में “सक्सेस मंत्र: सनातन” (Sanatan) पर संबोधित करते हुए राज्यपाल बागड़े ने कहा कि नवोन्मेष का यह प्रयास भारतीय युवाओं को प्रेरित करने वाला रहेगा। इससे युवा पीढ़ी को भारत के गौरवमयी इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर के बारे में जानकारी मिलेगी, जिससे उनमें राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति एक गहरा जज्बा पैदा होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राजस्थान (Rajasthan News) से शुरू होकर पूरे देश में एक सकारात्मक बदलाव लाएगा।

Navomeesh Foundation

राज्यपाल बागड़े (Governor Haribhau Kisanrao Bagde) ने अपने संबोधन में ब्रिटेन के गजट का हवाला देते हुए कहा कि जब अंग्रेज भारत आए थे, तब उन्हें कपास की खेती और उससे वस्त्र निर्माण की तकनीक देखकर आश्चर्य हुआ था। उन्होंने यह भी बताया कि प्राचीन भारत में विज्ञान, गणित और भूगोल का ज्ञान बहुत उन्नत था। शून्य और दशमलव की खोज भारत में हुई, और गुरुत्वाकर्षण पर भी वेदों में चर्चा की गई थी, जबकि पश्चिमी जगत में इस विषय पर खोज 15वीं शताब्दी में हुई।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत की स्वतंत्रता के 100 वर्षों की शताब्दी के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का उद्देश्य सनातन गौरव को पुनः वैश्विक मंच पर स्थापित करना है, और इस दिशा में नवोन्मेष (Navonmesh Foundation) का यह प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Read also: सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए CM भजनलाल शर्मा ने दिए विशेष निर्देश

प्रथम सत्र का संचालन महेन्द्र शर्मा ने किया तथा प्रखर वक्ता कपिल मिश्रा और विख्यात शिक्षक राजवीर सिंह चलकोई ने संबोधित किया।

द्वितीय सत्र संचालन संगीता प्रणवेन्द्र शर्मा ने किया तथा न्यूज एंकर रूबिका लियाकत, लेखिका शैफाली वैद्य एवं सहायक प्रोफेसर डॉ. अनामिका पूनियां ने संबोधित किया तृतीय सत्र का संचालन शिवशंकर शर्मा ने किया तथा आध्यात्मिक गुरु स्वामी दीपांकर, प्रख्यात अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय एवं दलित चिंतक गुरुप्रकाश पासवान ने संबोधित किया और अध्यक्षता एस एस अग्रवाल ने की।

चतुर्थ सत्र का संचालन पत्रकार प्रताप राव ने किया, सामाजिक नेता एवं लेखक राम माधवन ने संबोधित किया और अध्यक्षता युगल किशोर शर्मा ने की।

Related Posts

  • 8 views
India Monsoon Update: मानसून बढ़ा रहा रफ्तार, लेकिन गर्मी अब भी बरकरार; 22 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

India Monsoon Update: नई दिल्ली- देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है और अब तक 17 राज्यों तक पहुंच चुका है। उत्तरी बंगाल से आगे बढ़ते हुए मानसून…

  • 25 views
Assam Aadhaar Rules: असम में 18 साल से ऊपर नए आधार कार्ड पर रोक, अवैध घुसपैठ रोकने के लिए हिमंता सरकार का बड़ा फैसला

Assam Aadhaar Rules: असम सरकार ने राज्य में अवैध प्रवासियों की पहचान और उन्हें सरकारी दस्तावेज हासिल करने से रोकने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हिमंता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *