हरियाणा

हरियाणा की आंगनवाड़ी वर्कर्स के लिए बड़ी खबर, सरकार ने अचानक लिया ये बड़ा फैसला

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य की आंगनवाड़ी वर्कर्स और हैल्पर्स को बड़ी राहत दी है। सरकार ने वर्ष 2021-22 में आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए सभी पुलिस मुकद्दमे रद्द (Haryana Anganwadi workers case canceled) करने का ऐलान किया है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उस दौरान गुरुग्राम, दादरी, करनाल सहित कई जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किए गए थे। इन मामलों को लेकर वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने लगातार सरकार से गुहार लगाई थी।

सरकार ने सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए सभी मुकद्दमों को वापस लेने का फैसला किया है। इससे हजारों आंगनवाड़ी वर्कर्स को कानूनी राहत मिलेगी और वे निर्भय होकर काम कर सकेंगी।

Readalso: हरियाणा में गलती से भी न छोड़े पालतू पशु सड़क पर, अब सीधे होगी FIR!

🔹 आंदोलन की पृष्ठभूमि

वर्ष 2021-22 में हरियाणा की आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने अपनी मांगों को लेकर राज्यभर में आंदोलन किया था। इस दौरान कई स्थानों पर प्रदर्शन, धरने और जुलूस हुए, जिनमें कुछ मामलों में पुलिस कार्रवाई हुई और एफआईआर दर्ज की गई थी।

🔹 यूनियन की प्रतिक्रिया

आंगनवाड़ी यूनियन ने इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाएगा और भविष्य में भी सरकार से सकारात्मक संवाद की उम्मीद रखी जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button