मन की बात कार्यक्रम सुन मदन राठौड़ बोले PM Modi युवा पीढी के लिए प्रेरणादायक

जयपुर, 27 अक्टूबर 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के मन की बात (PM Mann ki Baat) कार्यक्रम की 115वीं कड़ी आज प्रसारित की गई। देशभर में भाजपा (BJP) पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को लाइव (Mann ki Baat Live) सुना। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ( BJP Pradesh Adhyaksh Madan Rahore) ने सीएमआर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal sharma) के साथ बैठकर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को सुना। वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम सुना और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Mann ki Baat कार्यक्रम सुन मदन राठौड़ बोले

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते वर्षाें में महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती (Swami Vivekananda Jayanti) नई ऊर्जा के साथ मनाकर देश की नई पीढ़ी को नई प्रेरणा दी है। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने अब 31 अक्टूबर को सरदार पटेेल की 150वीं जयंती और 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की भी 150वीं जयंती मनाने की घोषणा की है। इन दोनों महानायकों ने देश की एकता के लिए जो कार्य किए, वो अब नई पीढ़ी के सामने लाए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी की यह नई अभिनव पहल भी प्रेरणा दायक साबित हो रही है।

mann ki baat
मदन राठौड़ बोले पीएम मोदी युवा पीढी के लिए प्रेरणादायक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात (Mann ki Baat ) कार्यक्रम के माध्यम से आमजन से जुड़ाव एक दूरदर्शी सोच है। मन की बात कार्यक्रम से जहां भारत की संस्कृति, रहन-सहन, परंपरा और महापुरूषों की चर्चा की जा रही है, वहीं दूसरी ओर हमारी युवा पीढ़ी को स्वास्थ्य के प्रति सजग तक किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल अरेस्ट के फरेब से बचने के लिए आमजन को सावधानी बरतने की अपील तक इस मन की बात (Mann ki Baat ) कार्यक्रम के माध्यम से की है।

Also Read: उपचुनावों को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष Madan Rathore ने विधि प्रकोष्ठ के साथ की चर्चा

भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने बताया कि पार्टी प्रदेश कार्यालय में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के मन की बात (Mann ki Baat ) कार्यक्रम को सुना गया। इस दौरान प्रदेश चुनाव अधिकारी नारायण पंचारिया, भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, प्रवक्ता नरेंद्र कटारा, सह-चुनाव अधिकारी हरिराम रणवां, मीडिया कार्यालय प्रभारी चंपालाल रामावत सहित भाजपा पदाधिकारी, मोर्चाे के प्रदेश अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक, कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सुना।

Related Posts

  • 87 views
Morena Train Accident: 39 सेकंड में बदल गईं कई जिंदगियां, मुरैना ट्रेन हादसे ने खड़े किए सुरक्षा और अफवाहों पर बड़े सवाल

Morena Train Accident: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रविवार को हुआ रेल हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि अफवाह और घबराहट के खतरनाक परिणाम का उदाहरण बन गया। एक…

  • 75 views
Critical Minerals Rajasthan: राजस्थान के खनन मलबे में छिपा खजाना, क्रिटिकल मिनरल्स की खोज से बदल सकती है राज्य की औद्योगिक तस्वीर

`Critical Minerals Rajasthan`: जयपुर। वर्षों से खदानों के आसपास जमा खनिज अपशिष्ट और मार्बल के विशाल डम्प्स को अब नई आर्थिक संपदा के रूप में देखा जा रहा है। राजस्थान…

One thought on “मन की बात कार्यक्रम सुन मदन राठौड़ बोले PM Modi युवा पीढी के लिए प्रेरणादायक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *