हरियाणा के गुरुग्राम में फिर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, कई मकान जमींदोज मलवा बनी अवैध कॉलोनियां

गुरुग्राम के नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने गुरुवार को अलीपुर, रायसीना और भोंडसी गांव में अवैध रूप से करीब 31 एकड़ में पनप रही छह कॉलोनियों में बुलडोजर चलाया। अभियान के दौरान लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस बल के आगे आने के बाद विरोध कर रहे लोग पीछे हट गए।इसके बाद अधिकारियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी।

अब जमीन मालिकों के अलावा भूमाफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। तोड़फोड़ का खर्चा इनसे वसूल किया जाएगा। साथ ही साथ तहसीलदार को पत्र लिखकर इन कॉलोनियों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगवाई जाएगी। तोड़फोड़ की यह कार्रवाई डीटीपीई मनीष यादव के आदेश पर हुई। गांव भोंडसी के मारुति कुंज में पहुंचें तोड़फोड़ दस्ते ने पाया कि यहां अवैध रूप से सात एकड़ में दो कॉलोनियां काटी जा रही हैं। दो मकानों का निर्माण किया जा रहा है। 10 मकानों के निर्माण के लिए डीपीसी डाली जा चुकी है। 300 मीटर की सड़क बना दी है।

बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को मलबे में मिला दिया। इसके पश्चात तोड़फोड़ दस्ता गांव भोंडसी में स्नेह विहार नामक कॉलोनी में पहुंचा। छह एकड़ में अवैध रूप से पनप रही इस कॉलोनी में तीन निर्माणाधीन मकानों को मलबे में मिलाया गया। इसके बाद तीन दुकान तोड़ी गई। 20 मकानों के निर्माण को लेकर हुई चारदीवारी को ढहाया गया। इस कॉलोनी की शिकायत समाधान शिविर में पहुंचीं थी।

तीन एकड़ में अवैध कॉलोनी को हो रही थी विकसित

गांव रायसीना में राघव रियलिटी कंपनी की तरफ से वेस्ट कंट्री नाम से करीब 15 एकड़ में फार्म हाउस कॉलोनी काटी जा रही थी। इस कंपनी ने एक गार्ड रूम बना दिया था। इसके अलावा एक फार्म हाउस की चारदीवारी कर दी थी। डीटीपीई के आदेश पर तोड़फोड़ दस्ते ने इस कॉलोनी को मलबे में मिला दिया। गांव अलीपुरक में करीब तीन एकड़ में एक कॉलोनी को अवैध रूप से विकसित किया जा रहा था। भूमाफिया ने अपना कार्यालय बना दिया था।

संवाददाता सचिन शर्मा

Related Posts

  • 61 views
PM Modi Middle East Calls: इजरायल-ईरान जंग के बीच सक्रिय हुई भारतीय कूटनीति: पीएम मोदी ने बहरीन, सऊदी और यूएई से की बात

PM Modi Middle East Calls: जंग के बीच भारत की सक्रिय कूटनीति मिडिल ईस्ट में इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है।…

  • 20 views
सचिन पायलट के बेटे पर क्यों बोले मंत्री किरोड़ीलाल मीणा? नेहरू–इंदिरा का उदाहरण देकर दिया समर्थन

Kirori Lal Meena: सचिन पायलट के बेटे को लेकर मंत्री किरोड़ी का समर्थन जयपुर में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कांग्रेस के अरावली प्रदर्शन में सचिन पायलट के बेटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *