अनुराग कश्यप फिर विवादों में: ब्राह्मण समाज पर बयान, सेंसर बोर्ड से तनातनी और MeToo का पुराना मामला फिर चर्चा में

मुंबई – फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) एक बार फिर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में फिल्म फुले पर सेंसर बोर्ड की आपत्तियों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। इसी दौरान उन्होंने ब्राह्मण समाज को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।

📌 ब्राह्मण समाज पर दिया विवादित बयान: अनुराग (Anurag Kashyap) ने लिखा कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म धड़क की स्क्रीनिंग के दौरान कहा था कि “सरकार ने भारत में जाति व्यवस्था खत्म कर दी है”, और इसी आधार पर उनकी फिल्म संतोष को भारत में रिलीज़ नहीं किया गया। अनुराग ने इसके बाद तंज कसते हुए लिखा – “अब ब्राह्मण को दिक्कत है फुले से। जब कास्ट सिस्टम नहीं तो काहे का ब्राह्मण?” इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर यूज़र्स की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

🎬 सेंसर बोर्ड से पुरानी अदावत : अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) और सेंसर बोर्ड के बीच की तकरार कोई नई नहीं है। साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म उड़ता पंजाब के दौरान भी सेंसर बोर्ड से उनका बड़ा विवाद हुआ था। बोर्ड ने फिल्म पर पंजाब को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगाकर कई कट्स सजेस्ट किए थे। अनुराग ने तब भी खुले मंच से सेंसरशिप के खिलाफ आवाज़ उठाई थी।

⚖️ #MeToo मूवमेंट में नाम आया : साल 2020 में एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने हस्तक्षेप किया था और एक FIR भी दर्ज हुई थी। हालांकि तापसी पन्नू, हंसल मेहता और अनुभव सिन्हा जैसे कलाकारों ने अनुराग का समर्थन किया था।

🆚 विवेक अग्निहोत्री से सोशल मीडिया जंग : 2022 में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ट्विटर पर आमने-सामने आ गए थे। अनुराग ने एक इंटरव्यू में कहा था कि “हर कोई पैन इंडिया फिल्म बनाने की होड़ में है, जिससे बॉलीवुड खुद को बर्बाद कर रहा है।” विवेक ने इसे नकारात्मक बताते हुए अनुराग की आलोचना की। इसके बाद अनुराग ने विवेक को ‘रिसर्च करने’ की सलाह दी। यह ट्विटर वार लंबे समय तक चर्चा में रहा।

Readalso: हिंदू एक्टर से शादी पर सोहा अली खान को सुनने पड़ते हैं ताने

अनुराग कश्यप हमेशा से अपने बेबाक बयानों और बेधड़क फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार ब्राह्मण समाज को लेकर दिया गया बयान उन्हें भारी पड़ता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके पुराने विवादों को भी उठाकर उन्हें घेर रहे हैं। देखना यह होगा कि आने वाले समय में यह विवाद किस दिशा में जाता है।

Related Posts

  • 16 views
‘धुरंधर 2’ पर विवाद गहराया: असलम चौधरी की पत्नी का बयान, बेटे पर पड़ा भावनात्मक असर

ब्लॉकबस्टर फिल्म पर उठा भावनात्मक और नैतिक सवाल Dhurandhar 2 controversy: Dhurandhar 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।…

  • 17 views
अप्रैल 2026 मूवी धमाका: ‘धुरंधर 2’ के बीच 8 बड़ी फिल्मों की एंट्री, कौन मारेगा बाजी?

सिनेमा प्रेमियों के लिए अप्रैल होगा खास साल 2026 की शुरुआत जहां कई बड़ी फिल्मों के साथ हुई, वहीं अब अप्रैल का महीना भी दर्शकों के लिए जबरदस्त एंटरटेनमेंट लेकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *