Punjab Encounter: पटियाला में ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने दबोचा कुख्यात गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना

Punjab में एक और एनकाउंटर, कुख्यात गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना गिरफ्तार

Punjab में एक बार फिर पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। ताजा मामला पटियाला का है, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मनप्रीत मन्ना निवासी कोट इसे खां, जिला मोगा है और वह विदेश में बैठे गैंगस्टर लक्की पाटियाल गैंग से जुड़ा हुआ है। आरोपी पर फिरौती मांगने और फायरिंग के गंभीर मामले दर्ज थे।

Punjab Encounter: सूचना मिलते ही हुई कार्रवाई

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी पटियाला इलाके में मौजूद है। जब पुलिस टीम उसे पकड़ने पहुंची, तो आरोपी भागने लगा। खुद को घिरता देख मनप्रीत मन्ना ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी 2 से 3 राउंड फायर किए, जिसके बाद आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत उसे काबू में लेकर पटियाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

मौके से हथियार और बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से

  • 9MM पिस्तौल
  • एक मोटरसाइकिल

बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मनप्रीत मन्ना विदेश में बैठे गैंगस्टर लक्की पाटियाल के निर्देशों पर वारदातों को अंजाम दे रहा था।

जांच जारी, अन्य नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क, मददगारों और गैंग से जुड़े अन्य अपराधियों की जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Related Posts

  • 34 views
AAP Rajya Sabha MPs rebellion: AAP बगावत: क्या Raghav Chadha ने बंगला बचाने के लिए किया खेल? अंदर की पूरी कहानी

AAP में बगावत से मचा सियासी हड़कंप AAP Rajya Sabha MPs rebellion: Aam Aadmi Party के राज्यसभा सांसदों की बगावत ने दिल्ली की राजनीति में हलचल मचा दी है। सूत्रों…

  • 29 views
AAP MPs resignation: AAP में भूचाल | 7 सांसदों के इस्तीफे के बाद अन्ना हजारे का बड़ा बयान, संगठन पर उठाए सवाल

AAP में अचानक उठी सियासी हलचल AAP MPs resignation: आम आदमी पार्टी (AAP) के सात सांसदों के एक साथ इस्तीफा देने से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *