Blood Donation Camp: रोहतक, 07 जून। समाज सेवा और मानव कल्याण की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बहु अकबरपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित रक्तदान शिविर ने लोगों को एकजुट होकर जीवन बचाने का संदेश दिया। शिविर में युवाओं, महिलाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए करीब 120 यूनिट रक्तदान किया। यह आयोजन केवल रक्त संग्रह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक जागरूकता और मानवता के प्रति जिम्मेदारी का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी बनकर सामने आया।
मानवता की सेवा के लिए बढ़े युवा कदम
रक्तदान शिविर की सबसे खास बात युवाओं की बड़ी भागीदारी रही। बड़ी संख्या में युवा स्वयंसेवक रक्तदान के लिए पहुंचे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया। शिविर में मौजूद लोगों ने कहा कि रक्तदान ऐसा माध्यम है जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। यही कारण है कि समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ना चाहिए।
Read More: खान सर पर बढ़ा कानूनी शिकंजा! फायरिंग केस में जांच तेज, गिरफ्तारी को लेकर बढ़ी अटकलें
120 यूनिट रक्त संग्रहित, जरूरतमंदों मिला प्रोत्साहन
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है क्योंकि यह सीधे किसी व्यक्ति के जीवन से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिकों को नियमित अंतराल पर रक्तदान करते रहना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
Read More: दिल्ली में अफसरों की जवाबदेही तय! अवैध निर्माण और फायर नियमों की अनदेखी पर होगी सीधी कार्रवाई
समाज में सकारात्मक संदेश देने वाले आा अहम
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुकेश वशिष्ठ और मंडल अध्यक्ष कपिल खत्री भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी सामाजिक अभियान की सफलता में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। युवाओं की ऊर्जा और सकारात्मक सोच समाज में परिवर्तन लाने की शक्ति रखती है।
Read More: डॉ अर्चना गुप्ता ने ग्रहण किया प्रदेश अध्यक्ष का पदभार, महिला नेतृत्व के भरोसे भाजपा का नया मिशन
भविष्य में भी होंगे जनहित के कार्यक्रम
शिविर में मौजूद लोगों ने रक्तदान के महत्व पर विचार साझा करते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए। उनका मानना है कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने से अधिक लोगों का जीवन बचाया जा सकता है और समाज में सेवा की भावना को नई दिशा मिल सकती है।

