हरियाणा की खेल नीति देश में सर्वश्रेष्ठ – मोहन लाल बड़ौली

Haryana News: हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली (Haryana BJP state president Mohan Lal Baroli) बुधवार को सोनीपत के लडसौली गांव स्थित गुरु हनुमान अखाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सफलता पर आयोजकों को बधाई दी।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

हरियाणा बना खेलों का गौरवशाली केंद्र

मोहन लाल बड़ौली (Mohan Lal Baroli) ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा आज खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब हरियाणा की पहचान सिर्फ दूध-दही के खानपान से होती थी, लेकिन अब यह राज्य सोने-चांदी के पदकों से देश का मान बढ़ा रहा है।

हरियाणा की खेल नीति देश में सर्वश्रेष्ठ: Mohan Lal Baroli
हरियाणा की खेल नीति देश में सर्वश्रेष्ठ: Mohan Lal Baroli

Read Also: हरियाणा सीएम सैनी की घोषणा, विभाजन से जुड़े साहित्य और दस्तावेजों की लगेगी प्रदर्शनी

नायब सरकार की खेल नीति सर्वश्रेष्ठ

बड़ौली ने दावा किया कि हरियाणा की खेल नीति पूरे देश में सबसे बेहतरीन है। नायब सरकार ने खिलाड़ियों के लिए जो सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराए हैं, वह अन्य राज्यों के लिए उदाहरण हैं। इसका परिणाम यह है कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सबसे अधिक पदक जीतने वाले खिलाड़ी हरियाणा से ही होते हैं।

खिलाड़ियों को मिल रहा पूरा सम्मान

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष (Mohan Lal Baroli)ने कहा कि भाजपा सरकार खिलाड़ियों को पूरा सम्मान और सहयोग दे रही है। राज्य की खेल नीति युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें सही दिशा देने में कारगर सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की मजबूत खेल नीति, बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षकों की उपलब्धता और प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन, हरियाणा को खेलों का महाशक्ति केंद्र बना रहे हैं।

Read Also: PF अकाउंटधारकों के लिए बड़ा अलर्ट! 13 अगस्त से लागू हुआ नया नियम, आधार लिंक नहीं किया तो रुक सकती है सुविधा

युवाओं से की खेलों में भागीदारी की अपील

अपने संबोधन में बड़ौली ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि व्यक्ति में अनुशासन, संघर्ष और जीत का जज्बा भी पैदा करते हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे पदक जीत कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।

हरियाणा में खेलों को लेकर भाजपा सरकार की नीतियां और प्रयास युवाओं को एक सकारात्मक दिशा दे रहे हैं। प्रतियोगिताओं का आयोजन, बेहतर संसाधन और खिलाड़ियों को सम्मान देने की नीति ने हरियाणा को खेलों का सिरमौर बना दिया है। मोहन लाल बड़ौली का यह संदेश युवाओं को प्रेरणा देने वाला है।

Related Posts

  • 3 views
PM Modi Daman Visit: दमन से पीएम मोदी का बड़ा संदेश – विकास, कनेक्टिविटी और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर 2970 करोड़ की सौगात

PM Modi Daman Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन-दीव के विकास को नई गति देने के लिए दमन से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं…

  • 7 views
Rekha Gupta on Fire Safety Action: दिल्ली में अफसरों की जवाबदेही तय! अवैध निर्माण और फायर नियमों की अनदेखी पर होगी सीधी कार्रवाई

Rekha Gupta on Fire Safety Action: दिल्ली सरकार ने अवैध निर्माण, फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने स्पष्ट संकेत दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *